
अधिक पढ़ें
Parliament Winter Session 2023 LIVE Updates: राज्यसभा और लोकसभा से 143 सांसदों के निलंबन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच गतिरोध गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है. विपक्षी सांसद निलंबन को लेकर संसद भवन से दिल्ली के विजय चौक तक मार्च निकालने के लिए तैयार हैं. इस बीच, भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023, दूरसंचार विधेयक, 2023 के साथ बुधवार, 20 दिसंबर को लोकसभा द्वारा पारित किए गए. इसे पारित कराने के लिए राज्यसभा में आज पेश किए जाने की संभावना है.





