अयोध्या की हवा और पानी में भगवान श्रीराम की रंगोली बनाएंगे ये कलाकार, राम मंदिर ट्रस्ट से आया खास बुलावा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुस्तफा लाकड़ावाला
राजकोट:
अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है. 500 साल बाद भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान होंगे. राम मंदिर में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके लिए देश भर से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. ऐसे में राजकोट के कलाकारों को भी निमंत्रण मिला है. राजकोट के कलाकार प्रदीप दवे अयोध्या में पानी में तैरती हुई भगवान श्रीराम की रंगोली बनाएंगे.

अयोध्या में कला महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें राजकोट के प्रसिद्ध रंगोली कलाकार डॉ. प्रदीप दवे भी इस कला उत्सव में भाग लेंगे. अयोध्या में रंगोली बनाने के लिए प्रदीप दवे को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है.

डॉ. प्रदीप दवे ने कहा कि उन्हें अयोध्या में भगवान श्रीराम की रंगोली बनाने का मौका मिला है. यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है. वे अयोध्या में रंगोली बनाएंगे जिसमें अयोध्या मंदिर की रंगोली, भगवान श्रीराम की मैजिक रंगोली एवं पानी पर तैरती रंगोली शामिल है. इन रंगोलियों को बनाने में करीब 18 घंटे का समय लगेगा.

डॉ. प्रदीप दवे बीते कई सालों से रंगोली बना रहे हैं. वह पानी के ऊपर, पानी के बीच, पानी के नीचे, हवा में तैरती और मैजिक रंगोली समेत विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाते हैं. उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, उसमें उन्हें निमंत्रण मिला है. इस निमंत्रण को वह प्रभु श्रीराम की कृपा मानते हैं. शुरुआती दिनों में दिवाली के दौरान सड़कों पर लोगों को रंगोली बनाते देख प्रदीप दवे ने रंगोली बनाना शुरू किया था. अब आज वे अयोध्या में डंका बजाने वाले हैं.

Source link

Leave a Comment