Gopaldas Building: 7 साल और 11वां फ्लोर… आग से है पुराना नाता, आखिर गोपालदास भवन का क्या है राज?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

साल 2016 में गोपालदास बिल्डिंग में 16वें फ्लोर पर भीषण आग लगी थी.
गुरुवार को गोपालदास बिल्डिंग में 11वें फ्लोर पर आग लगी है.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस से सटे बाराख्मबा रोड स्थित गोपालगास भवन में गुरुवार को भीषण आग लग गई. दोपहर करीब 1 बजे लोगों ने बिल्डिंग के 11वें मंजिल से धुएं का गुब्बार उठता देख फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और भीषण आग को बुझाने में जुट गईं. वहीं दिल्ली पुलिस की भी टीम मौके पर पहुंची. हालांकि इस बिल्डिंग में आग लगने का मामला नया नहीं है. इससे पहले भी साल 2016 में 26 अक्टूबर को एक बार भीषण आग लग चुकी है और इत्तेफाक से पिछली बार आग 16वीं मंजिल पर लगी थी. हालांकि प्रारंभिक सूचना मिली थी कि आग 11वें फ्लोर पर लगी है.

बता दें कि इससे पहले साल 2016 में भी इस बिल्डिंग में आग लगी थी और तब 16वीं मंजिल पर आग लगी थी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर 12 गाड़ियों पहुंची थीं. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था. हादसे में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई थी. गुरुवार यानी कि 21 दिसंबर को जब आग लगी तो आनन-फानन में इमारत को तुरंत पूरी तरह से खाली करा लिया गया. लोगों को इमारत से दूर रहने का निर्देश दिया गया, जो तस्वीरें और विजुअल सामने आए हैं, काफी भयानक हैं.

Gopaldas Building: 7 साल और 11वां फ्लोर... आग से है पुराना नाता, आखिर गोपालदास भवन का क्या है राज?

बिल्डिंग के अंदर आग ने विकराल रूप ले रखा था. गोपाल दास बिल्डिंग के अंदर दर्जनों दफ्तर हैं. संभावित हताहतों या आग के कारण के बारे में डिटेल का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आग बुझाने के प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए दर्शकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग लगने की कॉल दोपहर 12.56 बजे मिली थी. गर्ग ने कहा, “अब तक कुल 15 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है. आग 11वीं मंजिल पर लगी है.” इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Tags: Connaught place, Delhi police

Source link

Leave a Comment