
चरंजीव कौशल
सुनाम (पंजाब) . पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के समेत 9 लोगों को 2008 के पुराने केस में सुनाम कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है. अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा हुआ था, जिसमें राजिंदर दीपा ने शिकायत की थी कि अमन अरोड़ा ने अपने साथ काफी लोग लेकर उनके घर पर हमला किया था. जिसके तहत 15 साल के बाद अमन अरोड़ा के समेत 9 लोगों को 2-2 साल की सजा और जुर्माना हुआ है.
अमन अरोड़ा पंजाब में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, मुद्रण और स्टेशनरी, शासन सुधार और शिकायतों का निवारण, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं. संगरूर के सुनाम से चुनाव जीत कर अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा विधायक बने हैं. वहीं उन्होंने 2022 के चुनाव में कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान को 75,277 मतों के अंतर से हराया था. वे आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें बड़े विभाग आवास और शहरी विकास और लोक संपर्क मिले थे. इसके बाद जब फेरबदल हुआ तो उन्हें न्यू एनर्जी रिसोर्सिज, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गवर्नैंस रिफार्मस इंप्लायमैंट जैनरेशन जैसे विभाग दे दिए गए हैं.
.
Tags: Punjab Government, Punjab news
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 15:57 IST





