स्कूल में बच्चों को सांता क्लॉज बनने के लिए लेनी होगी माता-पिता से अनुमति, जिला शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर. मध्यप्रदेश के शाजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने क्रिसमस से पहले एक नया फरमान जारी किया है. शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को आदेश जारी कर बताया कि क्रिसमस के मौके पर छात्रों को सांता क्लॉज बनाने से पहले पेरेंट्स से लिखित अनुमति लेनी होगी. जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जिले के सभी स्कूलों को यह आदेश भेजा गया. क्रिसमस पर स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स भाग लेने के लिए सांता क्लॉज बनते हैं.

सभी अशासकीय शाला संस्थाओं को निर्देशित किया है कि आगामी समय में निजी विद्यालयों को क्रिसमस पर छात्रों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने से पहले उनके माता-पिता से लिखित में परमिशन लेनी होगी. जारी पत्र में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल संचालक बिना माता-पिता की अनुमति के किसी भी बच्चे को सांता क्लॉज बनाकर कार्यक्रम में हिस्सा दिलाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ एअनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग का यह आदेश जिले के सभी निजी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है. शिक्षा विभाग का कहना है कि आयोजन में विशेष की वेशभूषा पहनाकर बच्चों को जबरदस्ती बनाया जाता है. जिससे अप्रिय स्थिति बन जाती है. इसी के चलते यह पत्र जारी किया गया है.

भाजपा के युवा विंग ने खोला मोर्चा

25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाना है इससे पहले ज्यादातर स्कूलों में क्रिसमस को लेकर अलग-अलग तरह से फेस्टिवल मनाया जा रहा है. इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से मोर्चा खोल दिया गया है. कोटा में भाजपा युवा मोर्चा ने कहा है कि यह सेंटा का नहीं संतों का देश है निजी स्कूलों में बच्चों को जबरन सेंटा के नाम पर जोकर बनाया जा रहा है. भाजयुमो नेता गिर्राज गौतम के नेतृत्व में युवाओं द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया गिर्राज गौतम ने कहा की भारत ऋषि मुनियों की परंपरा वाला राष्ट्र है. आज पूरी दुनिया भारतीय सनातन संस्कृति के आगे नतमस्तक है.

वहीं दूसरी ओर कुछ पाश्चात्य संस्कृति को मानने वाले निजी विद्यालय क्रिसमस के नाम पर बच्चों और अभिभावकों पर इस त्यौहार को मनाने के लिए जोकर जैसी वेशभूषा पहनने का दबाव बनाते हैं. अभिभावकों और बच्चों को न चाहते हुए भी विद्यालयों के नियमों के अंतर्गत ऐसा करना पड़ रहा हे जो कि गलत है. गिर्राज गौतम ने कहा की भारत संतो का देश है सेंटा का नहीं भारत में सभी धर्मो का सम्मान है. हर व्यक्ति अपनी इच्छा से त्योहार मना सकता है. परंतु किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता. भाजपा युवा मोर्चा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि ऐसे सभी निजी विद्यालयों को पाबंद किया जाए जो इस प्रकार के त्योहारों को मनाने के लिए अभिभावकों और बच्चों पर दबाव डाल रहे हैं.

Source link

Leave a Comment