
नई दिल्ली: पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष चुने गए. संजय सिंह कई बार लंबित हुए चुनावों में गुरुवार को अध्यक्ष पद पर आसान जीत दर्ज करने में सफल रहे. महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया था. जांच ना होने पर कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने धऱना प्रदर्शन तक किया. जिसकी वजह ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और बृजभूषण शरण सिंह को अपना पद छोड़ना पड़ा था.
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय को 40 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण को सिर्फ सात मत मिले. संजय के पैनल के सदस्यों ने अधिकतर पद पर आसान जीत दर्ज की.
जीत के बाद संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, “राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे. जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे…” संजय ने चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘यह देश के हजारों पहलवानों की जीत है जिन्हें पिछले सात-आठ महीनों में नुकसान उठाना पड़ा है.’’
#WATCH | Former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh’s aide Sanjay Singh elected as the new president of the Wrestling Federation of India
“…National Camps (for wrestling) will be organised. Wrestlers who want to do politics can do politics, those want to do wrestling will do… pic.twitter.com/wUsYpFNvIT
— ANI (@ANI) December 21, 2023
ये भी पढ़ें- WFI: बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, जानें किसे दी शिकस्त?
वाराणसी के रहने वाले संजय सिंह भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं. संजय सिंह 2008 से कुश्ती से जुड़े हैं. 2009 में बृजभूषण जब यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने तब संजय उपाध्यक्ष थे. बृजभूषण ने पहले ही संजय सिंह की जीत का दावा किया था.
.
Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Wfi, Wrestling, Wrestling Federation of India
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 16:20 IST





