
नई दिल्ली. भारत को वनडे फॉर्मेट में एक और खिलाड़ी मिल गया है. रजत पाटीदार ने गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से अपने वनडे करियर की शुरुआत की है. भारत और दक्षिण अफ्रीका पर्ल में तीसरा वनडे मैच खेल रहे हैं. दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं. यानी जो टीम पर्ल में तीसरा वनडे जीतेगी, वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी.
रजत पाटीदार का यह पहला इंटरनेशनल मैच है. घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले रजत अब तक 52 फर्स्ट क्लास, 57 लिस्ट ए और 50 टी20 मैच खेल चुके हैं. आईपीएल में रजत पाटीदार विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं.
रजत पाटीदार के डेब्यू का एक कारण ऋतुराज गायकवाड़ का चोटिल होना भी बताया जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच से ठीक पहले बताया गया कि ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं. उनकी जगह पर ही प्लेइंग इलेवन में रजत पाटीदार को जगह दी गई है.
भारतीय प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.
.
Tags: India vs South Africa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 16:21 IST





