
CAT Result 2023 : आईआईएम लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT)2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसे ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आईआईएम लखनऊ ने कैट रिजल्ट जारी करने के साथ यह भी बताया है कि किस राज्य से कितने उम्मीदवारों को 99.98 पर्सेंटाइल या इससे अधिक स्कोर मिला है. कैट 2023 की परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को देशभर के 167 शहरों में फैले 375 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. कैट के लिए कुल 3.28 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिसमें से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए शामिल हुए थे.
किस राज्य से कितने टॉपर
100 परसेंटाइल : कैट परीक्षा में 14 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइलन स्कोर मिला है. आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के एक-एक कैंडिडेट को 100 परसेंटाइल मिला है. जबकि महाराष्ट्र से 4 कैंडिडेट को 100 परसेंटाइल मिला है. जबकि तेलंगाना के दो उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल मिला है.
99.99 परसेंटाइल : 29 कैंडिडेट को 99.99 परसेंटाइल मिला है. बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के एक-एक कैंडिडेट को 99.99 परसेंटाइल मिला है. जबकि दिल्ली के सात, हरियाणा के दो, कर्नाटक के चार और तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के दो-दो उम्मीदवारों को 99.99 परसेंटाइल स्कोर मिला है.
99.98 परसेंटाइल : 29 कैंडिडेट को 99.98 परसेंटाइल मिला है. इसमें बिहार, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल ओडिशा, तमिलनाडु से एक-एक कैंडिडेट को 99.98 परसेंटाइल मिला है. जबकि दिल्ली से 3, महाराष्ट्र से 8, राजस्थान से 3, तेलंगाना से 3, उत्तरप्रदेश से 3 और पश्चिम बंगाल से दो कैंडिडेट को 99.98 परसेंटाइल मिला है.
.
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 17:38 IST





