
डिब्रूगढ़. असम वन विभाग के अधिकारियों ने डिब्रूगढ़ से साढ़े चार करोड़ रुपये की 500 से ज्यादा ‘चन्ना बार्का’ मछलियां जब्त की हैं. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, यह मछलियां कोलकाता से तस्करी कर लाई गई थीं.
संभागीय वन अधिकारी बी.वी. संदीप ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के कर्मियों ने बड़ी संख्या में ‘चेंग गरका’ के नाम से मशहूर लुप्तप्रायः मछलियों को जब्त किया और उस वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जो इन्हें हवाई अड्डा लेकर आया था.
‘चन्ना बार्का’ मछली संरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आती है और ये वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की ‘अनुसूची दो’ के तहत सूचीबद्ध हैं. सांप की तरह मुख वाली यह मछली की एक दुर्लभ प्रजाति है, जो पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश में ऊपरी ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन में पाई जाती है और लुप्त होने की कगार पर है.
संदीप ने बताया कि जब्त की गई मछलियां नदी में वापस छोड़ी जाएंगी.
.
Tags: Fish
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 01:58 IST





