CAT Result 2023: कैट 2023 में इंजीनियर्स का दबदबा, 11 को मिले 100 परसेंटाइल, देखें आंकड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली (CAT Result 2023). कैट परीक्षा 26 नवंबर 2023, रविवार को हुई थी और इसका रिजल्ट 21 दिसंबर 2023 को iimcat.ac.in पर घोषित किया गया है. इस साल कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम लखनऊ ने किया था. कैट टॉपर्स लिस्ट 2023 में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

कैट 2023 रिजल्ट में 14 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है (CAT Toppers 2023 List). हर साल कैट परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टडेंट्स 99 परसेंटाइल या उससे ज्यादा मार्क्स स्कोर करते हैं (CAT 2023 Result). आईआईएम की वेबसाइट iimcat.ac.in पर कैट रिजल्ट 2023 से जुड़े जरूरी अपडेट्स जारी किए गए हैं.

कैट रिजल्ट में किसने कितना स्कोर किया?
आईआईएम ने कैट रिजल्ट 2023 में अलग-अलग डिसिप्लिन वाले उम्मीदवारों का डेटा भी शेयर किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल आईआईएम में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को ज्यादा वरीयता दी जाएगी.

परसेंटाइल डिसिप्लिन
100 परसेंटाइल

इंजीनियरिंग – 11

नॉन इंजीनियरिंग – 3

सभी पुरुष उम्मीदवार हैं.
99.99 परसेंटाइल

इंजीनियरिंग – 22

नॉन इंजीनियरिंग – 07

इसमें सिर्फ एक कैंडिडेट महिला है (इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की)
99.98 परसेंटाइल

इंजीनियरिंग – 20

नॉन इंजीनियरिंग – 09

इस लिस्ट में भी सभी पुरुष उम्मीदवार हैं.

अब आईआईएम खुद करेगा संपर्क
विभिन्न आईआईएम अपने पैरामीटर के हिसाब से कैट परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजेंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को आईआईएम रजिस्ट्रेशन लिंक पर पंजीकरण करना होगा. फिर उन्हें ग्रुप डिस्कशन, रिटेन एबिलिटी टेस्ट या इंटरव्यू की तारीख आदि की जानकारी दी जाएगी. हर आईआईएम की चयन प्रक्रिया अलग होती है.

घट गई लड़कियों की संख्या
इस साल कैट परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों में लड़कियों की संख्या कम दर्ज की गई है. कैट 2023 टॉपर्स लिस्ट में ज्यादातर पुरुष उम्मीदवार ही शामिल हैं (CAT 2023 Toppers List). यहां गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर परीक्षाओं में अब तक लड़कियां ही टॉपर्स लिस्ट में शामिल रही हैं. आप भी वेबसाइट पर कैट रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
IIM की 1 सीट पर 56 से ज्यादा दावेदार, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

कैट का रिजल्ट हो गया जारी, देखें अपना स्‍कोर, यहां करें चेक

Tags: Entrance exams, IIM, IIM Ahmedabad

Source link

Leave a Comment