Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए दिल्लीवाले हो जाएं तैयार, जान लें IMD का यह लेटेस्ट अपडेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Weather Update: मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली सहित यूपी-बिहार जैसे राज्यों में अगले सप्ताह भीषण ठंड (Cold Wave) होने का अनुमान लगाया है. मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगले सप्ताह दिन में ही हड्डियों को गलाने वाली ठंड का अहसास होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले आने वाले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि,दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का भयंकर प्रकोप से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस दौरान ठिठुरन के साथ-साथ कंपकपी बढ़ जाएगी.

weather forecast, Meteorological Department, severe cold in next week in delhi, Next 10 day weather forecast, delhi weather today, 10 days weather forecast in delhi, weather tomorrow, up weather report in next 10 days, weather report, weather report in capital delhi, patna, mumbai, haryana, mp, himachal pradesh, delhi temperature, patna temperature, lucknow temperature, minimum temperature, maximum and minimum temperature in delhi, दिल्ली का मौसम, दिल्ली में अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, ठंड से कब मिलेगी निजात, ठिठुरन से कैसे रहात मिलेगी,

यूपी-बिहार जैसे राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी. (Photo-News18)

अगले सप्ताह दिल्ली में भीषण ठंड!
मौसम विभाग वैज्ञानिक राजेश कुमार न्यूज 18 हिंदी से बातचीत में कहते हैं, दिल्ली में इस समय सुबह और शाम को बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस की जा रही है. दिल्ली में अगले तीन दिनों तक स्थिति ऐसे ही सामान्य रहेगी. लेकिन, 25 दिसंबर के बाद दिल्ली के तापमान में और गिरावट आ जाएगी, क्योंकि दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ-साथ ठंड और बढ़ जाएगी. 25 दिसंबर के बाद अगले कुछ दिनों तक सुबह औऱ शाम में भयंकर ठंड का अहसास होगा, लेकिन दोपहर के वक्त कुछ राहत मिलेगी.’

इन राज्यों में भी ठिठुरन बढ़ेगी
आने वाले दिनों में यूपी-बिहार जैसे राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी. फिलहाल इन राज्यों में तेज हवाओं के कारण तेज धूप भी बेअसर साबित हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से यूपी-बिहार के कई शहरों में रात के तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है. इन दोनों राज्यों में 23 दिसंबर तक मौसम के शुष्क ही बने रहने का अनुमान है. वहीं, इस साल के आखिर यानी 31 दिसंबर के आस-पास मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और इससे सटे इलाकों में हल्की बारिश के अनुमान लगाए गए हैं.

weather forecast, Meteorological Department, severe cold in next week in delhi, Next 10 day weather forecast, delhi weather today, 10 days weather forecast in delhi, weather tomorrow, up weather report in next 10 days, weather report, weather report in capital delhi, patna, mumbai, haryana, mp, himachal pradesh, delhi temperature, patna temperature, lucknow temperature, minimum temperature, maximum and minimum temperature in delhi, दिल्ली का मौसम, दिल्ली में अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, ठंड से कब मिलेगी निजात, ठिठुरन से कैसे रहात मिलेगी,

सर्दी अब सितम ढाने को तैयार है. (PHOTO: PTI File)

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली में होने जा रहा है ‘महासंग्राम’! 20 हजार पुलिसवालों की होगी तैनाती, जान लें पूरा प्लान

मौसम विभाग के अनुमान के बाद दिल्ली में बेघर लोगों के लिए बिस्तर देने की कवायद तेज हो गई है. ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए कंबल और बेड के बंदोबस्त कराए जा रहे हैं. दिल्ली में इस समय तकरीबन 200 रैन बसेरे हैं, जहां तकरीबन 18 हजार लोगों को रखा जाता है. अब इन रैन बसेरों में अधिकारी जाकर मुआयना कर रहे हैं और जरूरत होने पर कंबल और बिस्तर दे रहे हैं.

Tags: Cold wave, Delhi Weather Update, Latest weather news, Meteorological Department

Source link

Leave a Comment