CSIR SO ASO Salary: सीएसआईआर में एसओ, एएसओ की क्या होती है सैलरी, कैसे पाएं यहां नौकरी? जानें सुविधाएं, वर्किंग स्टाइल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

CSIR SO ASO Salary: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की नौकरी पाने की चाहत हर किसी की होती है. इसमें काम करना लोगों की पहली पसंद में से एक होती है. यहां जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है. उम्मीदवारों को सीएसआईआर एसओ और एएसओ सैलरी की जांच करनी चाहिए, क्योंकि इसमें सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए मिलने वाले पे स्केल, पे लेवल और इन-हैंड सैलरी जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं. सीएसआईआर एसओ, एएसओ के पद पर नियुक्ति के बाद उन्हें विभिन्न सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं.

इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए सीएसआईआर सैलरी के बारे में जानना आवश्यक है. अगर आप भी CSIR के इन पदों पर नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

सीएसआईआर एसओ, एएसओ को मिलने वाली सैलरी स्ट्रक्चर

कंडक्टिंग बॉडी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद
पद का नाम असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
पे स्केल 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये
पे लेवल वेतन स्तर – 7, सेल – 1
पद का नाम सेक्शन ऑफिसर
पे स्केल 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये
पे लेवल पे लेवल – 8, सेल – 1

सीएसआईआर एसओ और एएसओ को मिलने वाले भत्ते और लाभ
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य और सीएसआईआर पर लागू होने वाले विभिन्न भत्ते और लाभ मिलेंगे. आइए इसके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं.
महंगाई भत्ता
मकान किराया भत्ता
मेडिकल फैसिलिटी
यात्रा भत्ता
नेशनल पेंशन सिस्टम
चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति
लीव ट्रैवल कंसेशन
अन्य भत्ते

सीएसआईआर एसओ, एएसओ को क्या करना होता है काम
सीएसआईआर एसओ, एएसओ में जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें निम्नलिखित काम करने होते हैं. साथ ही इन जिम्मेदारियों को निभानी होती है.
कार्यालय अभिलेखों एवं फाइलों को अपडेट एवं व्यवस्थित करना
विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सहायता प्रदान करना
विभाग के अंदर प्रशासनिक कार्यों का ऑपरेशन और कोऑर्डिनेशन
आधिकारिक डॉक्यूमेंस्ट और रिपोर्टों का मसौदा तैयार करना
निर्णय लेने के लिए रिसर्च करना और जानकारी एकत्र करना
दिन-प्रतिदिन की ऑपरेशनल गतिविधियों में सीनियरों का सहयोग करना
बैठकों और आयोजनों के कोऑर्डिनेशन में सहायता करना
विभाग की ओर से संचार एवं पत्राचार का काम संभालना

एसओ और एएसओ के लिए कैरियर ग्रोथ और प्रमोशन

CSIR के अंतर्गत काम करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास अच्छी सैलरी और नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ करियर ग्रोथ के व्यापक अवसर होंगे. उन्हें अपने प्रोफाइल, सीनियरिटी और अनुभव में परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन के लिए परीक्षा में भाग लेने का मौका भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, इस दिन से शुरू हो सकता है आवेदन
सेंट्रल बैंक में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, निकली है बंपर भर्तियां

Tags: Central Govt Jobs, CSIR, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Leave a Comment