
हाइलाइट्स
25 दिसंबर को मनाया जाने वाले क्रिसमस को लेकर शहर में रौनक जारी है.
बाज़ार या ऑनलाइन कई साइज़ और तरह-तरह की क्रिसमस ट्रीज़ मिल जाएंगे.
कुछ चीजों की मदद से आप आसानी से घर पर भी क्रिसमस ट्री बना सकते हैं.
Christmas Tree: आज के दौर में कोई त्योहार किसी एक देश या समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है. अब त्योहारों का अर्थ खुशियों से लिया जाता है. ऐसे में 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस भी बेहद नजदीक है. इसको देखते हुए शहर में रौनक देखी जा सकती है. क्योंकि, इस मौके पर कई लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे सजाते हैं. बाज़ार या ऑनलाइन आपको कई साइज़ और तरह-तरह की क्रिसमस ट्रीज़ मिल जाएंगे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे बेहद आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है? जी हां, घर पर बनने वाला क्रिसमस ट्री बाजार से भी खूबसूरत बन सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. यदि आप भी इसको घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारे बताए आसान स्टेप्स की मदद ले सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर क्रिसमस ट्री बनाने का आसान तरीका-
क्रिसमस ट्री बनाने के लिए सामान
ग्रीन पेपर, रंगीन पेपर, कैंची, मार्कर, सेलो टेप, ग्लिटर, स्टिकर, रिबन, पेंट, फेरी लाइट्स, ग्लिटर ग्लू, सिलिन्ड्रिकल कार्डबोर्ड, गन ग्लू या ग्लू स्टिक, थर्माकोल का बॉक्स.
घर पर ऐसे बनाएं क्रिसमस ट्री
घर पर क्रिसमस ट्री बनाने के लिए सबसे पहले 2 कागज या पेपर को एक समान पेड़ के आकार में काट लें. फिर दोनों कटे पेड़ के आकार को एक साथ जोड़ें. इसके बाद बीच में से आधा मोड़ दें. अब मार्कर का उपयोग करते हुए कागज पर पेड़ की आकृति बनाएं. इसके बाद कैंची की मदद से उस पेड़ की आकृति को काट लें. इससे आपके पास एक समान दो पेड़ की आकृति हो जाएंगी. अब पेड़ की दोनों आकृतियों को लंबाई में मोड़ें और मार्कर से पेड़ की नुकीली नोक वाली पत्तियां बनाएं और फिर उन्हें हल्के से मोंड़ दें. इसके बाद पेड़ के बीच में एक निशान लगाएं और उससे नीचे की तरफ एक कोना काटें, फिर नीचे से ऊपर तक दूसरे पेड़ में कटे हुए कोने को जोड़ दें.
ये भी पढ़ें: श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को करें ये 5 उपाय, गुरु दोष से मिलेगी मुक्ति, दौलत से भर जाएगी तिजोरी
अब पेड़ की दोनों आकृतियों को एक साथ स्लाइड करें ताकि बीच से जुड़ सकें. अब पेड़ को एक साथ पकड़ने के लिए ऊपर और नीचे साफ टेप के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े लगाएं. इसके बाद पेड़ के निचले हिस्से को मोड़े, ध्यान रखें कि पेड़ का निचला हिस्सा खुला रहे, ताकि क्रिसमस ट्री अपने आप खड़ा हो सके. अब तैयार क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए उस पर कैंची या छेद पंच की मदद से छोटे-छोटे छेद कर लें, फिर धागे, प्लास्टिक थ्रेड या पतले रिबन की मदद से मोती, माला,छोटे-छोटे स्टार और हल्की रंग-बिरंगी बेल्स लगाकर सजा लें. इस तरह से आपका क्रिसमस ट्री बनकर तैयार हो चुका है.
.
Tags: Christmas, Lifestyle, Merry Christmas, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : December 20, 2023, 16:05 IST





