2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा प्लान, जानें क्या-क्या करने वाले हैं?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कसी.
लोकसभा के चुनाव प्रचार की कमान भी पीएम मोदी ही संभालेंगे.
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होते ही पीएम मोदी सभी राज्यों का दौरा शुरू करेंगे.

नई दिल्ली. 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) के लिए बीजेपी (BJP) ने अब कमर कस ली है. अभी हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में 3 हिंदी भाषी राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत मिलने से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं. लोकसभा के चुनाव प्रचार की कमान भी हमेशा की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ही संभालेंगे. संसद का शीतकालीन सत्र खत्म (Parliament Winter Session) होते ही पीएम मोदी सभी राज्यों का दौरा शुरू करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी हर राज्य में कम से कम दो से तीन दिन जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी के सरकारी दौरों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी के राज्यों के दौरों में सरकारी कार्यक्रमों के साथ ही लोगों के बीच भी जाएंगे और बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में हारी या कमजोर रही 160 सीटों पर बीजेपी जनवरी में ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. इन सीटों पर बीजेपी को मजबूत करने के लिए पिछले दो साल से काम चल रहा है. बीजेपी ने अपने सांसदों के कामकाज से जुड़े प्रदर्शन के बारे में अब जनता से सीधे सवाल पूछना शुरू किया है.

नमो ऐप पर सरकार के प्रदर्शन, योजनाओं को जमीन पर उतारने आदि के बारे में जनता का सीधा फीडबैक मांगा गया है. बीजेपी ने हर संसदीय क्षेत्र में तीन सबसे अधिक लोकप्रिय बीजेपी नेताओं के नाम भी मांगे हैं. इनके आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों का फैसला होगा. बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र और चुनाव अभियान समिति का गठन भी करेगी. बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र के लिए देश भर से लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे.

‘मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं…’ जगदीप धनखड़ से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, गहरा दुख जताया

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा प्लान, जानें क्या-क्या करने वाले हैं?

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के मकसद से मंगलवार को पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया. कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक इस समिति के संयोजक होंगे. इस समिति में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी शामिल हैं.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Rally

Source link

Leave a Comment