UP Police Recruitment 2023 Sarkari Naukri 2023: यूपी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, इस दिन से शुरू हो सकता है आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

UP Police Recruitment 2023 Notification: यूपी पुलिस में नौकरी (Sarkari Naukri) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 62000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि ये जानकारी यूपी पुलिस की डीजीपी रेणुका मिश्रा ने दी है.

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल रूप से स्वस्थ होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं या 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार UP Police की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर हो सकती है बहाली
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 52,699 कांस्टेबल के लिए, 2469 SI पद के लिए, 2430 रेडियो ऑपरेटर, 545 क्लर्क, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर और 521 स्पोर्ट्स कोटे के तहत भरे जाएंगे.

फॉर्म भरने से पहले जांचे योग्यता
यूपी पुलिस के लिए जो भी पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.
यहां शुरू होगी आवेदन लिंक और मिलेंगे नोटिफिकेशन
UP Police Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक
UP Police Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

ऐसे होगा इन पदों पर चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, PET या PMT और डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें.s

ये भी पढ़ें…
1.77 लाख की पानी है नौकरी, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस एजेंसी में तुरंत करें आवेदन, निकली है बंपर वैकेंसी
IIT, NIT से नहीं, यहां से की पढ़ाई, 75% चली गई थी आंखों की रोशनी, ऐसे UPSC क्रैक करके बनें IAS Officer

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs, UP police

Source link

Leave a Comment