क्या दिल्ली में होने जा रहा है ‘महासंग्राम’! 20 हजार पुलिसवालों की होगी तैनाती, जान लें पूरा प्लान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

New Year Celebrations 2024: देश की राजधानी दिल्ली में साल 2023 की विदाई और नए साल 2024 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. हर बार की तरह इस बार भी दिल्लीवाले कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर खुलकर नए साल का जश्न मना सकते हैं. लेकिन, इस बार दिल्ली पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या छेड़छाड़ करने वालों पर विशेष नजर रखेगी. दिल्ली पुलिस की अधिकारियों की मानें तो इस बार शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ दिल्ली में ‘महासंग्राम’ शुरू होने जा रहा है.

31 दिसंबर रात आठ बजे के बाद दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग, लापरवाह ड्राइविंग, जिग-जैग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू हो जाएगा. इसके लिए कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौजखास समेत तमाम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हजारों पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. रेस्तरां, होटल और पब मालिकों और प्रबंधकों को दिल्ली पुलिस ने अभी से ही नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.

New Year celebrations 2024, Delhi police, drunken driving in new year 2024, Happy New Year 2024, Happy New Year 2024 Images, Happy New Year 2024 Wishes, Happy New Year 2024 Photo, Happy New Year 2024 Video, Happy New Year 2024 Party, New Year Eve, Delhi News, दिल्ली पुलिस, हैप्पी न्यू ईयर 2024, दिल्ली यातायात पुलिस एडवायजरी नए साल 2024, कनॉट प्लेस, हौजखास, इंडिया गेट, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, स्टंट बाइकिंग

दिल्ली पुलिस नए साल के जश्न की तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल करने वाली है.

बता दें अगले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस नए साल के जश्न की तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल करने वाली है. इस बार दिल्ली पुलिस नए साल के पार्टी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. दिल्ली पुलिस के महिला और पुरुष जवान सादे कपड़ों में भीड़भाड़ वाले जगहों पर तैनात रहेंगे. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या छेड़छाड़ करने वालों पर तुरंत ही कड़ी कार्रवाई होगी.

दिल्ली पुलिस के 20 हजार जवान होंगे तैनात
पिछले साल की तुलना में इस साल नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस ने जबरदस्त इंतजाम किए हैं. शाम आठ बजे से रात 12 बजे तक दिल्ली में जगह-जगह होने वाले पार्टियों को देखते हुए यातायात पुलिस एडवायजरी तैयार कर रही है. इसमें दिल्ली के कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. भीड़भाड़ वाले जगहों जैसे मार्केट, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर सड़क पर वाहनों को खड़ा करने या रोकने की अनुमति नहीं होगी.

New Year celebrations 2024, Delhi police, drunken driving in new year 2024, Happy New Year 2024, Happy New Year 2024 Images, Happy New Year 2024 Wishes, Happy New Year 2024 Photo, Happy New Year 2024 Video, Happy New Year 2024 Party, New Year Eve, Delhi News, दिल्ली पुलिस, हैप्पी न्यू ईयर 2024, दिल्ली यातायात पुलिस एडवायजरी नए साल 2024, कनॉट प्लेस, हौजखास, इंडिया गेट, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, स्टंट बाइकिंग

पिछले साल की तुलना में इस साल नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस ने जबरदस्त इंतजाम किए हैं.

50 से ज्यादा जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो दिल्ली के 50 ऐसे स्थान हैं, जहां नए साल की की पूर्व संध्या पर लोगों की भीड़ हो सकती है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं. सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और साउथ दिल्ली के कई स्थान हैं, जहां पर नए साल का जश्न मनाया जाता है. केजी मार्ग, कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, आकाशवाणी के पीछे रकाबगंज रोड पर पटेल चौक के पास, बड़ौदा हाउस, कॉपरनिक्स मार्, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, पंचकुइयां रोड, आरके आश्रम मार्ग, फिरोजशाह रोड, जंतर-मंतर रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, रायसीना रोड, गोल मार्केट के पास, भाई वीर सिंह मार्ग, साउथ एक्सटेंशन, हौजखास, साकेत और दिल्ली गेट के पास भीड़ ज्यादा जुटती है.

ये भी पढ़ें: ED के समन की अनदेखी कोई कितनी बार कर सकता है? जानें क्या है PMLA कानून, SC और हाईकोर्ट के गाइडलाइंस

नए साल के मौके पर दिल्ली पुलिस के तकरीबन 20 हजार जवान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेंगे. इनमें तकरीबन 16000 पुरुष जवान, 3000 महिला पुलिसकर्मी, 1000 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. दिल्ली पुलिस के 1200 से अधिक मोबाइल पेट्रोलिंग वैन घूमती रहेगी. दिल्ली पुलिस के जवान 2000 से भी ज्यादा बाइक से गश्त करेंगे. नए साल के लिए दिल्ली में अस्थाई तौर पर तकरीबन 1600 पिकेट भी लगाए जाएंगे.

Tags: Delhi police, Happy new year, New Year Celebration, Traffic Police

Source link

Leave a Comment