Tilkut Recipe: छोड़िए बाजार का झंझट, घर पर ही बनाएं तिलकुट, स्वाद मिलेगा भरपूर, बनाने का ये रहा परफेक्ट तरीका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

गुड़ से तैयार होने वाला तिलकुट एक बेहद टेस्टी मिठाई है.
मकर संक्रांति पर बनने इस मिठाई को लोग सर्दी में खूब खाते हैं.
सफेद तिल, गुड़ से बनने वाले टिलकुट सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

Tilkut recipe: सर्दियों का मौसम खानपान के लिए जाना जाता है. इसके लिए लोग तमाम तरह की हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. इन्हीं में से एक है गुड़ से तैयार होने वाला तिलकुट. जी हां, तिलकुट एक बेहद टेस्टी मिठाई है, जो आमतौर पर मकर संक्रांति पर बनाई जाती है. ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. यह सफेद तिल और गुड़ से तैयार की जाती है. बता दें कि, यह गुड़ से बनने के कारण इसे खाने से शरीर में गर्माहट आती है. इसका स्वाद लेने के लिए बाजार से खरीदते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसको घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. वो भी कम समय और बेहद आसानी से. अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई ट्रिक फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं टिलकुट बनाने का आसान तरीका-

तिलकुट बनाने के लिए सामग्री

सफेद तिल- 3/4 कप
गुड़- 3/4 कप
घी- 2 टेबल स्‍पून
काजू- 1/4 कप कप

तिलकुट बनाने का तरीका

स्वाद से भरपूर तिलकुट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही लेंगे. अब कढ़ाही को आंच पर चढ़ाकर तिल को भून लेंगे. हालांकि, इनको किसी करछी की मदद से चलाते रहना है. तिल को हमें तब तक भूनना है, जबतक उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए. ध्यान रखें कि अच्छे से भुन जाने के बाद तिल थोड़ा फूला-फूला लगेगा. इसके बाद तिल को किसी सूखी प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर पिघला लें और इसमें खोया (मावा) को तोड़कर अच्छे से डाल लें. अब हल्की आंच पर इस चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये हल्का पिंक नहीं होने लगता है. जब ये अच्छे से भून जाए तब इसमें चीनी का बूरा डालकर तब तक चमचे से चलाते हुए मिलाएं जब तक चीनी और खोया अच्छे से पिघल कर मिक्स न हो जाएं.

ये भी पढ़ें:  Carrot Paratha Recipe: खूब खा लिए आलू और मूली के पराठे, नाश्ते में ट्राई करें गाजर का पराठा, स्वाद के बन जाएंगे दीवाने

अब इसमें ऊपर से भुना हुआ तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसके चमचे से लगातार चलाते हुए कम से कम दो मिनट तक मद्धम आंच पर पकाएं. अब आंच को बंद कर दें और इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें. अब एक थाली में घी लगाकर थाली को चिकना कर लें. इसके बाद कुछ हद ठंडे हो चुके मिक्सचर को थाली में डालकर अच्छे से फैला लें. चाहें तो बेलन पर थोड़ा सा घी लगाकर हलके हाथ से इस मिश्रण को बेल लें ताकि ये एकसार हो जाए.

ये भी पढ़ें:  Mooli Paratha Recipe: ठंड के मौसम में मूली पराठा के साथ करें दिन की शुरुआत, सेहत रहेगी चकाचक, सिर्फ 5 मिनट में करें तैयार

इसके बाद कतरे हुए मेवे ऊपर से लगाकर इसे गार्निश करें. हलके हाथ से इन मेवों को मिश्रण में दबा दें. अब इन्हें मनचाहे आकार में काट लें. इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए. इसके बाद तैयार हो चुके तिलकुट का मजा ले सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Healthy food

Source link

Leave a Comment