Jamia UG Courses: अब 4 साल में मिलेगी जामिया की डिग्री, कैसे होगा एडमिशन, क्या है एंट्री और एग्जिट पॉलिसी?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

जामिया के 10 यूजी कोर्स में सीयूईटी के जरिए एडमिशन मिलेगा
जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में 4 ईयर यूजी प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है

नई दिल्ली (Jamia UG Courses). नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए एजुकेशन सिस्टम में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं. अब ज्यादातर यूनिवर्सिटी में सीयूईटी परीक्षा के जरिए एडमिशन दिया जाता है. सिर्फ यही नहीं, कई यूनिवर्सिटी ने 4 साल का डिग्री प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है. अब इस लिस्ट में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी भी शामिल है (Jamia UG Admission 2023).

जामिया मिलिया इस्लामिया भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटीज में से एक है. NIRF रैंकिंग 2023 में भी इसे ऊंचे पायदान पर रखा गया है (JMI NIRF Ranking 2023). जामिया मिलिया इस्लामिया में लेटरल एंट्री और एग्जिट सिस्टम के साथ 4 ईयर यूजी प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. जेएमआई की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर इस सिस्टम को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.

Jamia UG Courses: जामिया में लैटरल एंट्री से कैसे एडमिशन मिलेगा?
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेटरल एंट्री के जरिए एडमिशन लेने वालों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. उम्मीदवारों को लेटरल एंट्री के जरिए तभी एडमिशन मिलेगा, जब संस्थान में एकेडमिक और फिजिकल फैसिलिटी उपलब्ध होगी. हर लेवल पर एंट्री क्रेडिट सिस्टम पर निर्भर करेगी.

Jamia UG Courses: 4 ईयर यूजी प्रोग्राम में डिग्री कैसे मिलेगी?
जामिया में चौथे साल में स्टूडेंट्स को 2 ऑप्शन मिलेंगे. वह चाहें तो 4 साल की डिग्री विद ऑनर्स ले सकते हैं या 4 साल की डिग्री विद ऑनर्स एंड रिसर्च. 4 साल की यूजी ऑनर्स डिग्री विद रिसर्च पहले 6 सेमेस्टर में 8.5 सीजीपीए सिक्योर करने वाले ऐसे स्टूडेंट्स को मिलेगी, जो यूजी लेवल पर रिसर्च करना चाहते हैं. इन्हें चौथे साल में रिसर्च स्ट्रीम चुनने का मौका मिलेगा.

Jamia UG Courses: 4 साल के कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा?
जामिया के 4 ईयर यूजी प्रोग्राम (FYUP Full Form) में एडमिशन के लिए हर साल के अलग नियम बनाए गए हैं-
1- जामिया में पहले साल में एडमिशन के लिए सिर्फ सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी. साथ ही स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम भी पास करना होगा.
2- जामिया के सेकेंड ईयर में एडमिशन के लिए पहले साल की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 44 क्रेडिट होने चाहिए. इसके अलावा बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम में एकेडमिक रिकॉर्ड भी देखा जाएगा.
3- जामिया के किसी कोर्स के तीसरे साल में एडमिशन के लिए संबंधित स्ट्रीम में कम से कम 84 क्रेडिट के साथ डिप्लोमा पास होना जरूरी है.
4- चौथे साल में एडमिशन के लिए 120 क्रेडिट और संबंधित फील्ड में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है. अगर कोई स्टूडेंट तीसरे साल में कोर्स छोड़कर लास्ट ईयर में एडमिशन चाहता है तो बैचलर्स डिग्री विद रिसर्च के साथ कम से कम 7.5 सीजीपीए होना चाहिए.

Jamia UG Courses: जामिया में फेल होने पर क्या होगा?
अगर कोई स्टूडेंट जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के किसी कोर्स में इंटरनल असेसमेंट में फेल हो जाता है और दोबारा चांस मिलने के बाद भी पास नहीं होता है तो उसे सेमेस्टर एंड एग्जाम देने का अवसर नहीं मिलेगा. दूसरे से तीसरे सेमेस्टर में प्रमोशन के लिए स्टूडेंट को कंपलसरी और ऑप्शनल विषयों में कम से से 50 परसेंट अंक स्कोर करने होंगे.

Jamia UG Admission 2023: जामिया में सीयूईटी से भी मिलेगा एडमिशन
जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के 10 यूजी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी एग्जाम स्कोर (Jamia CUET Courses) के जरिए एडमिशन मिलेगा.
1- बीए ऑनर्स हिंदी
2- बीए ऑनर्स संस्कृत
3- बीए ऑनर्स फ्रेंच एंड फ्रैंकोफोन स्टडीज
4- बीए ऑनर्स स्पैनिश एंड लैटिन अमेरिकन स्टडीज
5- बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स
6- बीए ऑनर्स हिस्ट्री
7- बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
8- B.Voc. (सोलर एनर्जी)
9- बीएससी ऑनर्स फिजिक्स
10- बीए ऑनर्स टर्किश लैंग्वेज एंड लिटरेचर

ये भी पढ़ें:
1026 उम्मीदवार, जनवरी-फरवरी में होगा इंटरव्यू, पास करते ही बन जाएंगे IAS-IPS

SC, ST, OBC के अलावा और किसे मिलता है आरक्षण? नीट देने से पहले समझें नियम

Tags: CUET, Jamia University, New Education Policy

Source link

Leave a Comment