‘तुम्हारी दाल नहीं गलने वाली’ मुहावरे का अंग्रेजी ट्रांसलेशन वायरल, पोस्टर पर लिखा कुछ ऐसा कि…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंद्रकांत
तिरुवनंतपुरम: हम सभी अपनी बातों को प्रभावी रूप से संप्रेषित करने के लिए मुहावरों और कहावतों का सहारा लेते हैं. यह एक प्राचीन परंपरा है और दुनिया की हर भाषा में इसका इस्तेमाल होता है. हर किसी की मातृ भाषा में भी ऐसी हजारों कहावते हैं. हर एक मौके के लिए अलग-अलग कहावते हैं. ये कहावतें और मुहावरें भाषा को समृद्ध बनाते हैं. लेकिन, कई बार दूसरी भाषा के किसी लोकप्रिय कहावत या मुहावरे का हमें सही ट्रांसलेशन नहीं पता होता और हम उसका शब्द सह अनुवाद कर देते हैं. ऐसे में अर्थ का अनर्थ हो जाता है. हिंदी में एक ऐसी ही कहावत है- तुम्हारी दाल नहीं गलने वाली. यह कहावत का मतलब है कि तुम्हारी योजना या साजिश सफल नहीं होने वाली है.

दरअसल, इस कहावत की चर्चा का संदर्भ केरल में वहां के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच चल रहा टकराव है. राज्यपाल होने के साथ-साथ आरिफ मोहम्मद खान केरल के विश्वविद्यालयों के चांसलर भी हैं. वह विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर भी नियुक्त करते हैं. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में कह दिया कि बतौर चांसलर राज्यपाल स्वतंत्र रूप से यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलर नियुक्त कर सकते हैं. इसमें राज्य सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती. इस फैसले के साथ केरल के तमाम विश्वविद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त वाइस चांसलरों पर खतरा पैदा हो गया है. यह पूरा मुद्दा गरमाया हुआ है. राज्यपाल खान कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र ईकाई स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के निशाने पर हैं. एसएफआई एक सप्ताह से अधिक समय से खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.

मुहावरे का अंग्रेजी ट्रांसलेशन
इसी प्रदर्शन के दौरान ‘तुम्हारी दाल नहीं गलने वाली’ मुहावरे का अंग्रेजी ट्रांसलेशन त्रिसूर के श्री केरल वर्मा कॉलेज के गेट पर लगे एक बैनर पर छपवाया गया था. इस मुहावरे का ट्रांसलेशन कुछ इस तरह है- ‘योर दाल विल नॉट कुक हीयर बल्डी संघी खान’ (Your Dal Will Not Cook Here Bloody Sanghi Khan). एसएफआई ने यह पोस्टर अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया. फिर यहां से यह वायरल होने लगा. लोग खूब कॉमेंट करने लगे. मजेदार बात यह है कि जिस कॉलेज के गेट पर यह बैनर लगाया गया है वहां राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदू अंग्रेजी पढ़ाती हैं. बैनर की अंग्रेजी देख केरल में अंग्रेजी भाषा के स्तर पर भी नया बहस छिड़ गया है.

इस वायरल पोस्टर के साथ डॉ. बिंदू का बयान भी वायरल हो रहा है. दरअसल, कुछ समय पहले बिंदू से एक मीडिया कंपनी के कार्यक्रम में सवाल पूछा गया था. सवाल उनके दैनिक रूटीन के बारे में था. उनसे पूछा गया था कि वह घर और सामाजिक जीवन में कैसे संतुलन बनाती हैं. इस पर उनका अंग्रेजी में जवाब था- ह्वेयरइवर आई गो, आई टेक माई हाउस इन माई हेड (wherever I go, I take my house in my head). हालांकि, इस पोस्टर में छपे अंग्रेजी ट्रांसलेशन का सीपीएम बचाव कर रही है. उसका कहना है कि संदेश पर ध्यान दीजिए भाषा और व्याकरण पर नहीं. युद्ध और प्यार में हर चीज उचित होता है.

Tags: Kerala

Source link

Leave a Comment