धनखड़ की मिमिक्री से जाट समाज खफा, विरोध प्रदर्शन कर जताया रोष, कहा- माफी नहीं मांगी तो भुगतने होंगे अंजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. संसद परिसर में मंगलवार को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) की नकल उतारी थी. यह मामला अब बहुत ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली में जाट समुदाय (Jat Society) ने भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया है. जगदीप धनखड़ के समर्थन में पालम के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने कहा इस मुद्दे पर हमने प्रमुख लोगों की मीटिंग बुलाई है. फिलहाल अभी पंचायत नहीं बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि या तो टीएमसी सांसद माफी मांगे या हम बड़े स्तर पर पंचायत करेंगे और हो सका तो टीएमसी के सांसदों का मकान भी घेरेंगे.

सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि उप राष्ट्रपति के आपत्तिजनक हावभाव का प्रदर्शन करने के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जाट समाज किसान परिवार का अपमान नहीं सहेगा. राज्यसभा के सभापति का अपमान क्यों किया गया? क्योंकि वो किसान परिवार में जन्मे हैं? मुझे उम्मीद है ममता बनर्जी खुद माफी मांगने के साथ ही अपने सांसदों से माफी मंगवाने का काम करेंगी. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी.

वहीं एक शख्स सुखचैन सिंह ने कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत है. उसके सभापति किसान परिवार से हैं, उनका अपमान किया गया. 75 साल तक देश पर राज करने वाली पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उस घटना का वीडियो बना रहे थे. यह सब क्या एक सोशल मीडिया स्टंट था? सुखचैन सिंह ने कहा कि हम अपने वरिष्ठ धनखड़ के अपमान का बदला लेंगे और इन्हें धूल चटा देंगे. मैं राहुल गांधी से मांग करता हूं कि वो सामने आकर देश के किसानों से माफी मांगे. अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा.

Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा जारी

धनखड़ की मिमिक्री से जाट समाज खफा, विरोध प्रदर्शन कर जताया रोष, कहा- माफी नहीं मांगी तो भुगतने होंगे अंजाम

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ माननीय सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गई अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख जताया. उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस साल से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर मैंने प्रधानमंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे अपना कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं. मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते.

Tags: Farmer Agitation, Jagdeep Dhankhar, Rahul gandhi, TMC

Source link

Leave a Comment