‘मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं…’ जगदीप धनखड़ से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, गहरा दुख जताया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सांसद द्वारा जगदीप धनखड़ की नकल उतारने की घटना पर दुख जताया.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी 20 साल से अपमान महसूस कर रहा हूं. उन्होंने विपक्षी सांसदों के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. जगदीप धनखड़ ने एक्स पर ट्वीट कर पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी. बीते मंगलवार को संसद परिसर में सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी और इस दौरान राहुल गांधी उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. हालांकि विपक्षी सांसदों के इस हरकत को जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान गलत ठहराते हुए कहा था कि विपक्ष को कब सद्बुद्धि आएगी.

जगदीप धनखड़ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया उन्होंने कुछ माननीय सांसदों की घृणित नाटकीयता पर बहुत दुख व्यक्त किया और वह भी कल पवित्र संसद परिसर में. उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन यह तथ्य कि भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ और वह भी संसद में, ऐसा हो सकता है, दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने उनसे कहा- श्रीमान प्रधान मंत्री, कुछ लोगों की हरकतें मुझे अपना कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों को बनाए रखने से नहीं रोकेंगी. मैं तहे दिल से उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं. कोई भी अपमान मुझे अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेगा.’

'मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं...' जगदीप धनखड़ से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, गहरा दुख जताया

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा जगदीप धनखड़ के नकल उतारे जाने पर एक अधिकवक्ता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. एनडीए ने विपक्षी सांसदों से माफी मांगने की अपील की है.

Tags: Jagdeep Dhankar, Narendra modi, PM Modi

Source link

Leave a Comment