कौन है दुनिया का सबसे कम उम्र का पिता, जानकर हो जाएंगे हैरान, रिसर्च क्या कहती हैं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

12 नवंबर 2015 में मेक्सिको से भी 10 साल की उम्र में एक बच्चे के पिता बनने की खबर आई
ज्यादातर चिकित्सक ये मानते हैं कि लड़कों में ये उम्र 14 साल के आसपास होती है

करीब दो साल पहले इस खबर को मीडिया में खासी सुर्खियां मिलीं कि रूस में 10 साल का लड़का पिता बनने वाला है. गर्भवती लड़की 13 साल की थी. हालांकि बॉयोलाजिक टेस्ट में डॉक्टर पुष्टि नहीं कर सके कि लड़का वाकई 10 साल का ही है. वैसे ये कौतुहल का विषय है कि कब हमारा शरीर पिता बनने की स्थिति में आ जाता है. कितनी कम उम्र में ये संभव है. वैसे न्यूजीलैंड में 11 साल की उम्र में एक बच्चे का पिता बनना साबित हो चुका है. उसे दुनिया में अब तक का सबसे युवा पिता कहा जाता है.

न्यूजीलैंड का ये मामला वर्ष 2013 में सुर्खियों में आया. हालांकि कई देश ऐसे हैं जहां इस तरह के मामले कई बार हो चुके हैं. उसमें न्यूजीलैंड भी है. वैसे दुनिया में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. जब भी होती हैं तो तुरंत बहस भी खड़ी हो जाती है कि आखिर युवा पिता बनने की न्यूनतम उम्र कहां तक जा सकती है.

मैक्सिको में 10 साल के बच्चे की पिता बनने की खबर
12 नवंबर 2015 में मैक्सिको से भी 10 साल की उम्र में एक बच्चे के पिता बनने की खबर आई. टेलेमुंडो. कॉम न्यूज साइट ने रिपोर्ट दी कि मेक्सिको के जिस इलाके में ये घटना हुई है. वो वहां का सबसे पिछड़ा और गरीब इलाका है. वहां पेरेंट्स ने अपने 10 साल के बेटे को मवेशियों के बदले बेच दिया था. इसके बाद उस लड़के को 16 साल की एक लड़की के साथ रखा गया. कुछ महीनों बाद वो पिता बन गया. उसे दुनिया का सबसे युवा पिता बताया गया. लेकिन उसकी उम्र को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई.

चीन में 10 साल की लड़की बनी थी मां
रूस की समाचार साइट “प्रावदा” ने जब 2010 में ये खबर दी कि चीन में 10 साल की उम्र में एक लड़की ने तंदुरुस्त बेबी को जन्म दिया तो तहलका ही मच गया. हालांकि चीन ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया. दो साल बाद प्रावदा ने ये खबर अपनी साइट से हटा ली.

मैक्सिको में कुछ साल पहले 10 साल के एक बच्चे के पिता बनने की खबर सामने आई थी लेकिन बाद में उस बच्चे की उम्र के बारे में पता नहीं लग सका.

भारत में भी हो चुका है
27 मार्च 2007 में “खलीज़ टाइम्स” ने एक खबर प्रकाशित की. ये भारत के बारे में थी. केरल के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में एक 16 साल की लड़की को बेटा पैदा हुआ. इसका पिता 12 साल का एक लड़का था. जिसे भारत का सबसे युवा पिता बताया गया.

ये बात डीएनए टेस्ट से साबित भी हुई. बाद में लड़के पर सेक्स आफेंस के “प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन्स” के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. डीके जब्बार ने कहा, “कभी कभी बच्चों में परिपक्वता समय से कहीं पहले आ जाती है.”

ब्रिटेन में 11 साल का पिता और 16 साल की मां
ब्रिटेन के अखबार इंडिपेंडेंट ने 21 जनवरी 1998 को रिपोर्ट प्रकाशित की कि ब्रिटेन में सीन स्टीवर्ट सबसे युवा पिता है. वो 11 साल की उम्र में पिता बन गया है. उसकी गर्लफ्रेंड 16 साल की थी. दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे. दोनों परिवारों ने नए बच्चे के आगमन को खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लिया.
अमेरिका के नैशविले से आई खबर एक कदम और आगे थी. इसमें 13 के एक लड़के ने पहले 15 साल की वैंडी चैपल से शादी की. इसके बात जब वो लड़की गर्भवती हुई तो वो कोर्ट में उससे तलाक लेने पहुंच गया. कोर्ट से तलाक मिलते ही उसने फिर दूसरी शादी रचा ली.

एक जानी-मानी मेडिकल साइट में एक डॉक्टर के अनुसार प्रजनन के अनुसार लड़कियों के परिपक्व होने की उम्र 10 से 14 साल तो लड़कों की उम्र 12 से 14 साल होती है.

क्या होती है सेक्स और प्रजनन की न्यूनतम उम्र
ज्यादातर चिकित्सक ये मानते हैं कि लड़कों में ये उम्र 14 साल के आसपास होती है जबकि लड़कियों में 13 साल के आसपास. हालांकि जानी-मानी मेडिकल साइट मेडिसिन नेट में एमडी डॉक्टर मेलिसा कोनार्ड लिखती हैं कि अक्सर ये उम्र लड़के और लड़कियों के मामले में कभी-कभी जल्दी भी हो जाती है. लड़कों में ये उम्र 12 से 14 साल जबकि लड़कियों में 10 से 12 साल हो सकती है.
हालांकि साइंस से एक जुड़ी पत्रिका कहती है कि किसी भी लड़क में हारमोंस 14 साल की उम्र तक ही विकसित हो पाते हैं, उससे पहले उसका शरीर स्पर्म नहीं बना सकता.

क्या कहते हैं रिकॉर्ड
अगर विकीपीडिया के पेज List of youngest birth fathers पर जाएं तो वहां लिखा है. 11 साल की उम्र में दुनिया में दो बार ऐसा हुआ है जबकि लड़के पिता बने और 12 साल की उम्र में पिता बनने के ऐसे तीन मामले हैं. पेज ने अपनी संदर्भ सेक्शन में इसकी जानकारियां भी दी हैं.

Tags: Child, Child marriage, Father, Fathers day, Young couples, Young father

Source link

Leave a Comment