उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने पर भड़का जाट समाज, दी खुली चुनौती, कहा-लोकसभा चुनाव में देखेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपडेट
द जाट एसोसिएशन ने दी खुली चेतावनी

जयपुर. हाल ही में संसद में निलंबित सांसदों की ओर से दिए गए धरने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की उतारी गई नकल (मिमिक्री) और राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाए जाने की घटना के बाद जाट समाज भड़क उठा है. जाट समाज ने इस घटना को जाट अस्मिता से जोड़ते हुए कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में देख लेने की चेतावनी दी है. इस मसले को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

द जाट ऐसासिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुले शब्दों में लिखा कि कांग्रेस तत्वों द्वारा देश के उपराष्ट्रपति एवं जाट समाज के गौरव जगदीप धनखड़ साहब की खिल्ली उड़ाई गई है. इस खिल्ली का हिसाब जाट समाज आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर लेगा. धन्यवाद. सूचना जाट हित में जारी. इस एकाउंट को करीब 60 हजार लोग फॉलो करते हैं.

Vice President Jagdeep Dhankhar, Rajya Sabha Speaker Jagdeep Dhankhar, Jagdeep Dhankhar, Mimicry of Jagdeep Dhankhar, Jagdeep Dhankhar Kithana, Jagdeep Dhankhar Jhunjhunu, Jagdeep Dhankhar Rajasthan, Jat Society, Jat Society India, Jat Society Rajasthan, The Jat Association, Lok Sabha MP Kalyan Banerjee, TMC MP Kalyan Banerjee, Toonmool Congress MP Kalyan Banerjee, Suspension of Congress MPs, Rahul Gandhi, Jaipur, Rajasthan

द जाट एसोसिएशन की ओर से किया गया ट्वीट.

जाट नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रियाएं
राजस्थान में जाट नेताओं ने भी इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी अपने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर इसे शर्मनाक घटना बताया है. उन्होंने कहा कि किसान परिवार में जन्मे और राजस्थान के गौरव देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विपक्षी नेताओं द्वारा उपहास करना न केवल उन्हें बल्कि भारतीय संविधान को भी अपमानित करना है. वहीं चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने भी कहा देश के उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामयी पद पर आसीन राजस्थान के गौरव जगदीप धनखड़ का विपक्ष ने जिस प्रकार से उपहास उड़ाकर उनका अपमान किया है, वो बेहद शर्मनाक कृत्य है.

राजस्थान के शेखावाटी इलाके के रहने वाले हैं जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़ राजस्थान के शेखावाटी इलाके के झुंझुनूं जिले के किठाना गांव से आते हैं. राजस्थान में जाट समाज की राजनीतिक स्थिति बेहद मजबूत है. शेखावाटी इलाका जाट बहुल इलाका है. शेखावटी में कांग्रेस की जड़ें बेहद मजबूत मानी जाती है. जानकारों के अनुसार पूरे प्रदेश में जाटों की 12 फीसदी मानी जाती है. सूबे की कुल विधानसभा की 200 सीटों में से करीब 50 से 60 सीटों पर जाटों के प्रभुत्व वाली हैं. वहां वे हार जीत तय करते हैं. जाट समाज ही नहीं बल्कि बीजेपी के अन्य नेताओं और कई संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Tags: Jagdeep Dhankar, Jaipur news, Jhunjhunu news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment