1.77 लाख की पाना है नौकरी, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस एजेंसी में तुरंत करें आवेदन, निकली है बंपर वैकेंसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

NTRO Recruitment 2023 Notification: अगर आप इस विषय के साथ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं, तो नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. NTRO कल यानी 21 दिसंबर से आवेदन शुरू करेगा. इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NTRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 दिसंबर से अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2024 है.

एनटीआरओ के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 74 साइंटिस्ट ‘बी’ के पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास GATE पास होने का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार जो भी इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

इन आयुसीमा वाले करेंगे आवेदन
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम तिथि तक अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.

इन पदों पर होगी बहाली
एनटीआरओ के तहत भरे जाने वाले पदों के अंतर्गत कुल 74 साइंटिस्ट ‘बी’ हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन- 35 पद
कंप्यूटर साइंस- 33 पद
जियोइंफॉर्मेटिक्स और रिमोट सेंसिंग- 6 पद
कुल- 74 पद

एनटीआरओ में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क 
उम्मीदवार जो भी अनारक्षित कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा. साथ ही एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता 
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उस विषय में मास्टर डिग्री या ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में वैध GATE स्कोर कार्ड है, वे आवेदन करने के लिए योग्य हैं.

इस आधार पर मिलेगी यहां नौकरी
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, उनका चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
NTRO Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक
NTRO Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

चयन होने पर मिलेगी सैलरी
उम्मीदवार जिनका चयन NTRO के पदों पर होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये दिया जाएगा. इसके अलावा सरकारी नियमानुसार डीए, अन्य लाभ और भत्ते, एचआरए, मेडिकल फैसिलिटी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें…
हरियाणा बोर्ड ने जारी किया एचटीईटी 2023 का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Leave a Comment