HTET Result 2023 OUT: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया एचटीईटी 2023 का रिजल्ट, ये रहा चेक करने का Direct Link

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

HTET Result 2023 Declared: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने HTET 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे HTET की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए हरियाणा टीचर एलजिबिलिटी टेस्ट (HTET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने मुख्य रूप से व्याकरण से संबंधित प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हिंदी और अंग्रेजी सेक्शनों में ग्रेस मार्क्स को शामिल किया है. राज्य भर में कुल 6542 उम्मीदवारों ने तीनों परीक्षा स्तरों पर इस ग्रेस मार्क्स का लाभ प्राप्त किया है. प्रारंभिक HTET Result 10.67% था और ग्रेस मार्क्स के बाद यह बढ़कर 13.52% हो गया, जो ग्रेस मार्क्स के कारण 2.85% की वृद्धि हुई है.

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव और सचिव ज्योति मित्तल ने एचटीईटी रिजल्ट की घोषणा के दौरान बताया कि PRT लेवल-1 में 21.74%, लेवल-2 TGT में 12.93% और लेवल-3 PGT में 8.89% उम्मीदवार सफल हुए हैं. एचटीईटी परीक्षा में कुल 229,223 उम्मीदवार शामिल हुए हैं, जिसमें 159,268 महिलाएं, 69,923 पुरुष और 32 ट्रांसजेंडर शामिल थे. इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 13.52% था. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए इन लिंकों के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.
HTET Result 2023 Level1 Direct Link
HTET Result 2023 Level2 Direct Link
HTET Result 2023 Level3 Direct Link

एचटीईटी के लेवल-1 पीआरटी परीक्षा में कुल 47,700 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसमें से 15,719 पुरूष में से 4,112 और 6,256 महिला उम्मीदवारों में से 3,173 पा हुए हैं. पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 26.16% था, जबकि महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 19.57% था. वहीं TGT के लेवल-2 की परीक्षा में कुल 111,212 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसमें से 33,488 में से 5,315 पुरुषों और 77,707 में से 9,062 महिला उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है. इसके अलावा लेवल 3 में 70,311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. 20,716 पुरुष उम्मीदवारों में से 1,910 और 49,588 में से 4,241 महिला उम्मीदवार पास हुए हैं.

HTET Result 2023 ऐसे करें चेक
HTET की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें.

Tags: Exam Results

Source link

Leave a Comment