
हाइलाइट्स
विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए IELTS परीक्षा पास करना जरूरी है
IELTS परीक्षा सालभर होती है और इसका स्कोर 2 सालों तक वैलिड रहता है
नई दिल्ली (IELTS Exam 2024 Date). कई देशों की यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आईईएलटीएस परीक्षा पास करना जरूरी है (Abroad Education). यहां नौकरी के लिए अप्लाई करते समय भी उम्मीदवार को IELTS परीक्षा का स्कोर बताना पड़ता है (IELTS 2024). इसकी डिटेल्स ielts.org और www.ieltsidpindia.com पर चेक कर सकते हैं.
दुनियाभर में मैंडरिन और इंग्लिश भाषा में बात करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. 50 से ज्यादा देशों की आधिकारिक भाषा ही अंग्रेजी है. आईस्कूल कनेक्ट के को फाउंडर एंड सीईओ वैभव गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया आदि में स्थित यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए उम्मीदवार का अंग्रेजी भाषा में दक्ष होना अनिवार्य है. कई देशों में नौकरी के लिए भी अंग्रेजी की जानकारी होना एक अनिवार्यता है.
IELTS क्या है?
आईईएलटीएस परीक्षा का फुल फॉर्म इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम है (IELTS Full Form). यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. हर साल करीब 140 देशों से 50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आईईएलटीएस परीक्षा देते हैं. इसका आयोजन ब्रिटिश काउंसिल और आईडीपी एजुकेशन द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे 45 मिनट का समय दिया जाता है.
IELTS Exam कितनी तरह का होता है?
आईईएलटीएस एग्जाम दो प्रकार का होता है. आप दोनों टेस्ट मॉड्यूल्स को समझकर अपने हिसाब से परीक्षा के लिए अप्लाई करें.
1- IELTS Academic: आईईएलटीएस अकेडमिक परीक्षा उन लोगों के लिए जरूरी है, जो अंग्रेजी प्रमुख देशों की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं या वहां नौकरी करना चाहते हैं.
2- IELTS General: आईईएलटीएस जनरल परीक्षा वह लोग देते हैं, जो विदेश में स्थायी तौर पर बसना चाहते हैं. उन्हें पीआर के लिए इस परीक्षा के स्कोर की जरूरत पड़ेगी.
IELTS Exam : 2024 में कब होगा आईईएलटीएस एग्जाम?
आईईएलटीएस परीक्षा सालभर होती है. इसका स्कोर 2 साल तक के लिए वैलिड रहता है. जानिए सालभर में कब होगी IELTS परीक्षा (IELTS Exam Date)-
जनवरी 2024- 6, 13, 18, 27
फरवरी 2024- 29
मार्च 2024- 9, 16, 23, 30
अप्रैल 2024- 13, 18, 27
मई 2024- 4, 9, 18, 25
जून 2024- 01, 08, 13, 22
जुलाई 2024- 04, 13, 20, 27
अगस्त 2024- 3, 8, 17, 24, 31
सितंबर 2024- 7, 12, 21
अक्टूबर 2024- 5, 10, 19, 26
नवंबर 2024- 2, 7, 16, 23, 30
दिसंबर 2024- 5, 7, 14
IELTS Exam Fees: आईईएलटीएस परीक्षा फॉर्म के लिए कितनी फीस जमा करनी होती है?
आईईएलटीएस एग्जाम फॉर्म की फीस ज्यादा रखी गई है. इससे गैर जरूरत अभ्यर्थी इस परीक्षा में शमिल नहीं होते हैं. आईईएलटीएस परीक्षा में उम्मीदवार की इंग्लिश रीडिंग, राइटिंग, स्पीकिंग और लिसनिंग स्किल्से को परखा जाता है (IELTS Exam Pattern).
| IELTS एग्जाम टाइप | भारत में IELTS की फीस |
| कंप्यूटर डिलीवर्ड IELTS (यूके वीजा के लिए) | 16500 रुपये |
| कंप्यूटर डिलीवर्ड IELTS | 16250 रुपये |
| IELTS लाइफ स्किल्स (ए1 और बी1) | 15350 रुपये |
| पेन-पेपर आधारित IELTS परीक्षा | 16250 रुपये |
ये भी पढ़ें:
नीट परीक्षा में लड़कियों को कितनी छूट मिलती है? EWS, OBC के लिए क्या हैं नियम?
ये कोर्स बना देंगे करोड़पति, नौकरियों की लग जाएगी लाइन, सेट होगी लाइफ
.
Tags: Abroad Education, English Learning, Foreign university
FIRST PUBLISHED : December 18, 2023, 16:13 IST





