राजस्थान: राजेन्द्र राठौड़ की हार पर BJP में मचा घमासान, चूरू सांसद पर फोड़ा ठीकरा, राजे भी आईं निशाने पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

राजस्थान बीजेपी में मचा बवाल
राठौड़ और उनके समर्थकों ने साधे निशाने
तारानगर से विधानसभा चुनाव हारे हैं राठौड़

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ की हार के बाद अब पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई है. राठौड़ ने अपनी हार के लिए पार्टी के जयचंदों और विभीषणों को जिम्मेदार ठहराया है। राठौड़ ने अपने समर्थकों में मौजूदगी में ही हार के लिए चूरू से बीजेपी सासंद राहुल कस्वां और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को जिम्मेदार ठहरा दिया. हालांकि राठौड़ ने राजे का सीधा नाम नहीं लिया लेकिन राठौड़ समर्थकों के निशाने पर बीजेपी सांसद के साथ राजे भी थी.

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे राजेंद्र राठौड़ इस बार चूरू की तारानगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे. कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया ने राठौड़ को हराया है. एक दिन पहले ही तारानगर पहुंचे राठौड़ ने आभार सभा में कहा कि उन्हें पार्टी के ही जयंचदों और विभीषणों ने हराया यानी वे पार्टी नेताओं के भीतरघात से हारे हैं. राठौड़ के निशाने पर चूरू से बीजेपी सासंद राहुल कस्वां थे. राठौड़ ने चेतावनी भी दी कि मुझे हराने वाले धोखेबाज अब सरकार और पार्टी से दूर रहें.

राजस्थान: राजेन्द्र राठौड़ की हार पर BJP में मचा घमासान, चूरू सांसद पर फोड़ा ठीकरा, राजे भी आईं निशाने पर

बिना नाम लिए राजे पर भी लगाया आरोप
राठौड़ समर्थक एक बीजेपी नेता ने तो इस हार के लिए नाम लेकर बीजेपी सासंद राहुल कस्वां और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया. लेकिन राजेन्द्र राठौड़ के करीबी एवं प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने तो हार का ठीकरा बिना नाम लिए एक राजस्थानी कहावत के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे पर भी फोड़ डाला. यानी राजे पर भी राठौड़ को हरवाने का आरोप लगा दिया.

समर्थकों को आरोप सांसद परिवार ने किया भीतरघात
प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने आभार सभा में एक कहावत से निशाना साधते हुए कहा कि भाई यानी राठौड़ की हार का धोखा भला ही हुआ लेकिन भाभी यानी वसुंधराराजे का नखरा भी गया. मतलब राजे को सीएम नहीं बनने दिया. दरअसल राजेंद्र राठौड़ और उनके समर्थकों का आरोप है कि चूरू से बीजेपी सासंद राहुल कस्वां और उनके पूर्व सासंद पिता ने भीतरघात कर उन्हें हराया है.

राजे के करीबी माने जाते हैं राहुल
राहुल कस्वां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के करीबी माने जाते हैं. इसलिए राठौड़ के समर्थकों के निशाने पर वसुंधराराजे भी है. राठौड़ समर्थकों का दावा है कि राठौड़ मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे थे. राजे समर्थकों को डर था कि राठौड़ चुनाव जीतने पर सीएम बन सकते हैं. राहुल कस्वां दूसरी बार बीजेपी सांसद हैं. चूरू से इससे पहले उनके पिता राम सिंह चार बार सांसद रह चुके हैं. राठौड़ और कस्वां के बीच सियासी जंग 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह एनकाउंटर केस से शुरू हुई थी.

Tags: Churu news, Jaipur news, Rajasthan news, Rajendra Rathod, Vasundhra Raje

Source link

Leave a Comment