Must read books: ज़िंदगी बदल देंगी ये किताबें, नए साल की विश-लिस्ट में तुरंत करें शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेहतर ज़िंदगी का रास्ता, बेहतर किताबों से ही होकर जाता है, इस बात में कोई दोराय नहीं है. घर की लाइब्रेरी में रखी किताबें ही व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं. आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कदम पर चुनौतियां बाहें फैलाए खड़ी हैं. इन चुनौतियों से लड़ने के लिए सबसे बेहतर कोशिश है, सही किताबों का चुनाव और उन्हें पढ़ने की आदत विकसित करना. नया साल एक पॉज़िटिव शुरुआत के साथ हो, इसमें किताबों की दुनिया को खंगालने की ज़रूरत है. हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो 7 बेहतरीन किताबें जो ज़िंदगी की हर चुनौती से लड़ने का साहस देती हैं. ये किताबें सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जिन्हें मंगवाकर पढ़ना और भी आसान है, मतलब की इन किताबों को ढूंढने के लिए आपको किसी बुक स्टॉल या किताब घर में जाने की ज़रूरत नहीं. किताबें हिंदी-अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं, आप जिस भाषा के साथ ज्यादा कंफर्टेबल हैं, उस भाषा में मंगवा कर इन्हें पढ़ जाएं. यकीनन आप अपने भीतर बहुत कुछ बदला हुआ पाएंगे.

01

News18

Thinking Fast and Slow : नोबेल पुरस्कार विजेता डैनियल काह्नमैन की पुस्तक ‘थिंकिंग, फास्ट एंड स्लो’ हमारे दिमाग के कामकाज में गहराई से उतरती है. ये किताब दो अलग-अलग प्रणालियों को उजागर करती है जो मनुष्य की सोच प्रक्रिया को नियंत्रित करती हैं. इस किताब को पढ़ते हुए आप समझेंगे कि बेहतर निर्णय लेने और अधिक पूर्ण जीवन जीने के लिए कैसे दोनों प्रणालियों की शक्ति का उपयोग किया जा सकता है.

02

News18

Drive: The Surprising Truth about What Motivates Us : दूसरे नंबर पर हमने रखा है डेनियल एच. पिंक की लोकप्रिय किताब ‘ड्राइव’ को. इस कताब को पढ़ते हुए पाठक अपने बारे में ऐसी कई चौकानेवाली बातों से वाकिफ होता है, जिस बारे में एक सामान्य मनुष्य नहीं ही सोच पाता है. लेकिन ये चौंकानेवाले सच वो हैं, जो ज़िंदगी को बेहतर और स्मार्टली टेकल करना सिखाते हैं. किताब पूरी तरह से मोटिवेट करने का काम करती है. पिंक के अनुसार, प्रेरणा के तीन मुख्य तत्व हैं: स्वतंत्रता, अधिकार और उद्देश्य. इस किताब को पढ़ते हुए आप पाएंगे कि लेखक ने तर्कपूर्ण तथ्य सामने रखे हैं और सभी को मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, और व्यावहारिक विज्ञान से जोड़कर देखा है. ये किताब आपको प्रेरित करने के साथ-साथ पुनर्विचार करने का भी स्पेस देती है.

03

News18

Rich Dad Poor Dad : अमीर कौन नहीं होना चाहता है, ज़ाहिर सी बात है सभी होना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए करें क्या? इस पर सबकी राय और अप्रोच अलग-अलग हो सकती है. इस उलझे हुए लेकिन ज़रूरी मसले को आसानी से समझाने का काम करती है रॉबर्ट टी. कियोसाकी की बेस्टसेलर बुक ‘रिच डैड, पुअर डैड’. भविष्य में अमीर बनना चाहते हैं, तो ये किताब हेल्पफुल हो सकती है. किताबें अमीर नहीं बनाती, लेकिन अमीर बनाने का रास्ता ज़रूर सुझा सकती हैं. रॉबर्ट की ये बुक शिक्षा, सफलता और समृद्धि की परंपरागत परिभाषाओं से हटकर एकदम नए तरह के विचारों को बेहद दिलचस्प ढंग से पेश करती है, जिसे स्टेप बाय स्टेप आसानी से समझा जा सकता है.

04

News18

Ikigai : दुनिया भर की बेस्टसेलर किताबों में से एक युकारी मित्सुहाशी की किताब इकिगाई देखने में तो 106 पृष्ठों की किताब है, लेकिन इस छोटी-सी किताब में ज़िंदगी को समझने और समझ कर जीने के अनगित ज़िंदादिल उदाहरण और तरीके हैं. ये किताब आपके उद्देश्य या जुनून को पहचानने और उस ज्ञान का उपयोग करके अपने जीवन में बेमिसाल खुशी हासिल करने के बारे में है. ‘इकिगाई’ हर परिस्थिति का एकमात्र समाधान तो नहीं, लेकिन आपके अपने जीवन की हर छोटी बात पर ध्यान देने एवं रोज़मर्रा के क्षणों का महत्त्व समझने के लिए प्रोत्साहित करती है. इस किताब को पढ़ते हुए पाठक स्वयं की इकिगाई को पहचानना सीखता है. किताब में एथलीटों से लेकर लेखकों और व्यवसायियों तक अपनी इकिगाई को साझा करने वाले विभिन्न व्यक्तियों की केस स्टडीज़ शामिल हैं.

05

News18

Five Point Someone : आज की प्रतिस्पर्द्धा और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कैसे अपनी क्षमता, इच्छाशक्ति और कुछ हासिल करने की शिद्दत से युवा सफल हो सकते हैं, इसका मूल संदेश देती है चेतन भगत की लोकप्रिय किताब ‘फाइव पॉइंट समवन’. लेखन के क्षेत्र में पदार्पण करते ही अपनी सरल-सुबोध भाषा, आकर्षक शिल्प तथा किस्सागोई की वजह से लाखों युवाओं को लुभाने वाले बेस्टसेलर लेखक हैं चेतन भगत. ये उपन्यास आया तो था साल 2004 में, लेकिन आज भी हर पढ़ने वाले को कोई ना कोई गहरा सबक ज़रूर देता है. शायद यही वजह है कि दुनिया भर में इसकी मिलियन्स में प्रतियां बिकीं.

06

News18

The Power Of Habit : जाने-माने अमेरिकी बिजनेस रिपोर्टर चार्ल्स डुहिग की ये किताब मनुष्य की आदतों से जुड़े ढेर सारे रोमांचकारी तथ्यों को उजागर करती है. इस किताब को सौ से भी अधिक शौक्षिकअध्ययनों, तीन सौ से भी अधिक वैज्ञानिकों और अधिकारियों तथा दर्जनों कंपनियों पर की गई शोध के आधार पर तैयार किया है. आदत क्या है और कैसे इसका प्रभाव, ऑर्गनाइज़ेशन, समाज और संबंधों पर पड़ता है, इस पर लेखक की गहरी पड़ताल है. साथ ही नई आदतें कैसे डेवलप हों और कैसे ज़रूरत के हिसाब से उनमें बदलाव किया जाए, इन तथ्यों को लेखक इस किताब में गहराई से उदाहरण देते हुए समझाते हैं. जो लोग अपने जीवन में बेहतर बदलाव चाहतें हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ज़िंदगियों में सफल और खुश होना चाहते हैं, उनके लिए ये किताब आदर्श की तरह काम करेगी.

07

News18

The Power Of Positive Thinking: सकारात्मक चिंतन के पितामह नॉर्मन विंसेंट की अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर इस किताब में सफल और सुखी जीवन के अचूक नुस्खे हैं. लेखक आपको आत्मविश्वास, सफलता और सुख की राह दिखाते हैं. जीवन की कठिनाइयों में हौसला बढ़ाने के लिए ये किताब एक बेहतरीन विकल्प है.

अगली गैलरी

अगली गैलरी

Source link

Leave a Comment