बेंगलुरु के स्‍टंटबाजों पर चला पुलिस का डंडा, दी गई ऐसी सजा-जिंदगी भर रखेंगे याद!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. बेंगलुरू स्थित भीड़ भरे हाईवे पर चलती कार में स्टंट करते चार युवकों का वीडियो बीते दिनों काफी वायरल हुआ था. इस मामले बेंगलुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 283 (खतरनाक गतिविधि से दूसरों की जान जोखिम में डालना), धारा- 279 (खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करना) और 184 मोटर वहिकल एक्‍ट (स्‍पीड लिमिट का उल्‍लंघन कर लोगों के जीवन को मुश्किल में डालना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है.

बेंगलुरू के चिक्कजाला ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से इन युवकों पर कार्रवाई की जानकारी लोगों को दी. स्टंट का वीडियो एक्स पर कई लोगों द्वारा साझा किया था, जिसमें बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए कहा गया कि एनएच 7 (हवाई अड्डे की सड़क) पर कुछ पागल अनावश्यक हरकतें कर रहे हैं, कृपया इन पागलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें:- इस देश में 2 महीने में 800 बार भूकंप से कांपी धरती, ज्‍वालामुखी फटा तो जमीन में पड़ गई 3.5KM लंबी दरार, दहशत में लोग

पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान
चिक्कजाला ट्रैफिक पुलिस ने जल्द ही जवाब दिया और लिखा, “नोटिड. हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.” उसी पोस्ट पर एक अन्य टिप्पणी में, ट्रेफिक पुलिस की तरफ से कहा गया, “अपराध संख्या 158/2023 U/S 283.279 IPC और 184 आईएमवी एक्ट के तहत 15/12/2023 को एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई शुरू की जाएगी.”

सोशल मीडिया से आई  गिरफ्तारी की न्‍यूज
हालांकि यह काफी नहीं था. विभाग ने इसी घटना के बारे में एक अन्य एक्स यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए मामले की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की. लिखा गया, “चिक्कजला ट्रैफिक पीएस में अपराध संख्या 158/23 में 15/12/2023 को मामला दर्ज किया था और अब सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.” इस घटना से जहां नेटिजन्स में गुस्सा फैल गया है, वहीं कुछ लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की प्रशंसा भी की. एक एक्स यूजर ने लिखा, “पुलिस को बधाई. आप हमारी ताकत हैं,” अन्‍य ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि यह उत्साह किस बारे में है. इसे रोकने की जरूरत है.

Tags: Bangalore, Bangalore news, Latest viral video

Source link

Leave a Comment