PM Modi in Vranasi: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे एडिशन का करेंगे शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचे, जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी करीब 25 घंटे काशी में बिताएंगे.

वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को नमो घाट से ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी यहां से कन्याकुमारी से बनारस के लिए काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. 17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण के दौरान तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1,400 गणमान्य वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे.

साथ ही तमिलनाडु और काशी की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन एवं अन्य विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसके अलावा काशी और तमिलनाडु की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment