चकाचौंध दिल्‍ली की ये सड़कें हैं डार्क स्‍पॉट, लड़कियां नहीं लड़कों को भी लगता है डर, शाम को पहुंची स्‍वाति मालीवाल तो देखा..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Swati Maliwal on Nirbhaya case Anniversary: निर्भया कांड की 11 वीं बरसी से पहले दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल दिल्ली में जायजा करने निकलीं तो उन्‍हें कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं. 15 दिसंबर की शाम को स्‍वाति मालीवाल चकाचौंध भरी दिल्‍ली की ऐसी जगहों पर पहुंची जहां पिछले करीब दो साल से अंधेरा छाया हुआ है और ये डार्क स्‍पॉट में शुमार हैं. यहां लड़कियां और महिलाएं ही नहीं बल्कि लड़के भी शाम के बाद जाने से डरते हैं. दिलचस्‍प है कि ये जगहें दिल्‍ली के बाहरी इलाकों में नहीं बल्कि पूर्वी दिल्‍ली की ऐसी जगहों पर हैं, जहां भारी संख्‍या में भीड़ रहती है.

ललिता पार्क बस स्‍टॉप पर कई महीनों से अंधेरा छाया है.

ललिता पार्क बस स्‍टॉप पर कई महीनों से अंधेरा छाया है.

स्‍वाति मालीवाल देर शाम को दिल्‍ली के रमेश पार्क इल‍ाके में पहुंचीं. यह काफी भीड़ भाड़ भरा इलाका है यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्‍या में महिलाएं और लड़कियां नौकरी करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलती हैं. जब स्‍वाति वहां पहुंचीं तो देखकर चौंक गईं कि शाम को 6: 45 मिनट पर ही वहां गहरा अंधेरा छाया हुआ था. बस स्‍टॉप पर एक भी लाइट नहीं थीं और डरती-घबराती एक दो महिलाएं यहां बस के इंतजार में पहुंच रही थीं. इतना ही नहीं इसके सामने पूरी सड़क पर भी कई सौ मीटर तक कोई स्ट्रीट लाइट नहीं थी.

दिल्‍ली की सड़कों पर इतना अंधेरा है कि आसपास खड़े दो लोग भी एक दूसरे को नहीं दिखाई देते.

दिल्‍ली की सड़कों पर इतना अंधेरा है कि आसपास खड़े दो लोग भी एक दूसरे को नहीं दिखाई देते.

ये भी पढ़ें-चकाचौंध दिल्‍ली की ये सड़कें हैं डार्क स्‍पॉट, लड़कियां नहीं लड़कों को भी लगता है डर, शाम को पहुंची स्‍वाति मालीवाल तो देखा..

इसके बाद दिल्‍ली महिला आयोग की टीम रमेश पार्क बस स्‍टॉप से पुश्‍ता रोड पर ललिता पार्क बस स्‍टॉप पर पहुंची. जहां रास्‍ते भर कोई लाइट नहीं मिली और पूरा इलाका खौफनाक अंधेरे में डूबा था. यहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बताया कि यहां महिलाओं और लड़कियों को तो छोड़‍िए लड़कों को भी शाम के बाद सफर करने में घबराहट होती है. यह हालत कई महीनों से है. शिकायतें करने के बाद भी यहां कोई व्‍यवस्‍था नहीं है और यह पूरा इलाका अंधेरे के चलते भूतिया हो गया है.

रमेश पार्क बस स्‍टॉप और पुश्‍ता रोड पर जनवरी साल 2022 से लाइटें नहीं हैं.

रमेश पार्क बस स्‍टॉप और पुश्‍ता रोड पर जनवरी साल 2022 से लाइटें नहीं हैं.

डार्क स्‍पॉट के हालात का जायजा लेने के बाद स्‍वाति मालीवाल ने पीडब्‍ल्‍यूडी ईस्‍ट को नोटिस जारी किया है और इन डार्क स्‍पॉट्स पर जानकारी मांगी है. स्‍वाति ने पिछले साल 1 जनवरी 2022 से आ रहीं डार्क स्‍पॉट की शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है साथ ही यह भी पूछा है कि कब से यहां पर स्‍ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं. महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभाग से डिटेल्‍ड रिपोर्ट देने के लिए कहा है.

इस बारे में स्‍वाति मालीवाल ने बताया कि दिल्‍ली की हालत निर्भया बर्बद गैंगरेप कांड के 11 साल बाद भी दिल्‍ली की हालत जस की तस है. कुछ भी नहीं बदला है. महिलाओं की सुरक्षा न के बराबर है.

ये भी पढ़ें-Aiims: एम्‍स में बुजुर्गों के लिए खुला अलग सेंटर, एक छत के नीचे हर दिन 350 मरीजों को मिलेगाा इलाज

Tags: Delhi Commission for Women, Delhi news

Source link

Leave a Comment