रतन टाटा को दी जान से मारने की धमकी, शख्स तक पहुंचकर भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, जानें वजह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

उद्योगपति रतना टाटा को धमकी भरा फोन.
फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा.

मुंबई: देश के दिग्गज उद्योगपति टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने ढूंढ लिया है. शख्स ने रतन टाटा के लिए धमकी भरा फोन किया था. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि गुमनाम कॉल करने वाला व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, ऐसा न करने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा.

पढ़ें- बड़े अधिकारी का बिगड़ैल बेटा! पहले गर्लफ्रेंड को पीटा… फिर SUV से कुचला, दोस्तों के साथ मिलकर किया ‘कांड’

बता दें कि प्रसिद्ध उद्योगपति मिस्त्री की 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. कॉल मिलते ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई और एक विशेष टीम को रतन टाटा की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि दूसरी टीम को कॉल करने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया.

पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई और वह पुणे का रहने वाला था. जैसे ही पुलिस पुणे स्थित उसके आवास पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि फोन करने वाला पिछले पांच दिनों से लापता था और उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी. कॉल करने वाले के परिजनों से पूछताछ करने के बाद अधिकारियों को पता चला कि वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और जिस फोन से उसने कॉल किया था, उसे बिना बताए किसी के घर से ले लिया.

रतन टाटा को दी जान से मारने की धमकी, शख्स तक पहुंचकर भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, जानें वजह

अधिकारियों ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके रतन टाटा को धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा कि चूंकि फोन करने वाला व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से जूझ रहा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया.

Tags: Maharashtra, Maharashtra Police, Ratan tata

Source link

Leave a Comment