अरब सागर में मालवाहक जहाज का अपहरण, इंडियन नेवी ने लोकेशन खोजी, सोमालिया की ओर बढ़ रहे पोत पर नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. अरब सागर में समुद्री डकैती को रोकने के लिए तैनात भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाजों में एक ने अरब सागर में माल्टा के झंडे वाले जहाज एमवी रुएन (MV Ruen) के अपहरण से जुड़ी एक घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी है. 18 चालक दल वाले जहाज को 6 लोगों ने हाईजैक कर लिया है. इसके बारे में इमरजेंसी मैसेज मिलने के तत्काल बाद नौसेना के हवाई जहाज और युद्धपोत समुद्री डाकुओं के चंगुल में फंसे जहाज की ओर बढ़ने लगे. हाईजैक हुए जहाज के पास सबसे पहले भारतीय नौसेना के जहाज पहुंचे हैं. नौसेना पूरी तरह से जहाज पर नजर बनाए हुए है.

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने हाईजैक हुए जहाज (Hijacking in Arabian Sea) की लोकेशन पता लगा ली है. अभी तक हाईजैक की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पर सूत्रों के मुताबिक हाईजैक किए गए समाज पर सोमालिया (Somalia) के समुद्री डाकू हो सकते हैं. जहाज फिलहाल सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है.

Tags: Arabian Sea, Indian navy, Somalia

Source link

Leave a Comment