Rajasthan BSTC Allotment Result 2023 OUT: राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Rajasthan BSTC Allotment Result 2023 Declared: राजस्थान बीएसटीसी 2023 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अलॉटमेंट रिजल्ट समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने जारी की है. उम्मीदवार जो भी राजस्थान बीएसटीसी 2023 के काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किए थे, वे Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अलॉटमेंट लेटर खुद से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://panjiyakpredeled.in/ के जरिए राजस्थान बीएसटीसी 2023 का अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार जिनका सीट अलॉट किया गया है, उन्हें 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 13555 रुपये की राशि भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा. उम्मीदवारों को शिक्षक शिक्षा संस्थान/संस्था में लॉगिन करके 16 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 तक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा.

Rajasthan BSTC Allotment Result 2023 ऐसे करें चेक
Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें.
आपका Rajasthan BSTC Allotment Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सेव करें.

इसके अलावा उम्मीदवारों को अलॉटमेंट किए गए संस्थान में 16 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2023 तक  रिपोर्ट कर सकते हैं. इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in को अच्छे से चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें…
38 साल में रेलवे ग्रुप डी की पा सकते हैं नौकरी, इन्हें मिलती है एज लिमिट में छूट
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, तुरंत यहां करें आवेदन, 62000 मिलेगी सैलरी

Tags: Admission

Source link

Leave a Comment