IIT Admission: DU, JNU और BHU के ना भागे पीछे, यहां पाएं अपने सपनों के कॉलेज में एडमिशन, ऐसे मिलेगा दाखिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IIT Admission 2024: 12वीं के बाद अधिकांश युवाओं की चाहत होती है कि किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिले. इसके लिए अधिकांश युवा DU, JNU और BHU की ओर भागते हैं. लेकिन अब इसके पीछे भागने की जरुरत नहीं है. अब युवा अपने सपनों के कॉलेज IIT Madras से भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT-M) ने इस साल डेटा साइंस और एप्लिकेशन में पहली चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (BS) डिग्री लॉन्च की, जिसमें फाउंडेशन, डिप्लोमा या बीएससी डिग्री लेवल की पढ़ाई करने का विकल्प है.

इस कोर्स की सबसे खासियत यह है कि इसमें आप किसी लेवल पर कोर्स को छोड़ सकते हैं. इसके तहत फाउंडेशन, डिप्लोमा या बीएससी डिग्री मिल सकती है. पूर्ण किए गए पाठ्यक्रमों और अर्जित क्रेडिट के आधार पर उम्मीदवारों IITM कोड (सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन) से फाउंडेशन सर्टिफिकेट या IIT मद्रास से डिप्लोमा या IIT मद्रास से प्रोग्रामिंग और डेटा साइंस में बीएससी डिग्री या  IIT मद्रास से डेटा साइंस और एप्लीकेशन में बीएस डिग्री प्राप्त कर सकते हैं.

IIT BS Admission के लिए योग्यता मानदंड
कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण कोई भी उम्मीदवार उम्र या शैक्षणिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं. जो योग्यता प्राप्त करते हैं, वे तुरंत इस प्रोग्राम के लिए शामिल हो सकते हैं. स्कूली छात्र जो अपनी कक्षा 11 की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपने ग्रुप/स्ट्रीम/बोर्ड की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं. जो लोग योग्यता प्राप्त करते हैं, वे कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस प्रोग्राम के लिए शामिल हो रहे हैं. साथ ही उम्मीदवार को कक्षा 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए.

साथ ही नवीनतम JEE Advanced के लिए उपस्थित होने के योग्य उम्मीदवारों को सीधे फाउंडेशन लेवल में एडमिशन दिया जाता है. जो उम्मीदवार JEE-आधारित प्रवेश के माध्यम से नामांकन करना चाहते हैं, उन्हें पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एक फॉर्म भरना होगा. उसके बाद छात्रों को वीडियो सामग्री देखनी होगी और चार मूलभूत स्तर के पाठ्यक्रमों के पहले चार हफ्तों के लिए साप्ताहिक असाइनमेंट जमा करना होगा. इसमें अंग्रेजी I, डेटा साइंस I के लिए गणित, डेटा साइंस I के लिए कॉन्सेप्चुअल थिंकिंग शामिल होगा.

IIT BS Admission के लिए याद रखने वाली बातें
उम्मीदवार जो भी IIT मद्रास के डेटा साइंस और एप्लिकेशन के चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (BS) डिग्री में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 14 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए परीक्षा 25 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी.

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने जारी किया AILET 2024 का रिजल्ट, इस दिन से काउंसलिंग शुरू
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें यहां कब होगा जारी

Tags: BHU, IIT, Jee main, Jnu

Source link

Leave a Comment