
Highest Degree : एकेडमिक क्वॉलिफिकेशन में दिलचस्पी रखने वाले तकरीबन हर एक शख्स का सपना सबसे बड़ी डिग्री हासिल करने की होती है. इसके लिए दिन-रात पढ़ाई करने के लोग तैयार रहते हैं. लेकिन सवाल यह है कि सबसे बड़ी डिग्री कौन सी है. कोरा और रेडिट समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोगों ने यह सवाल पूछा है. आज हम लोग इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं. जानेंगे कि कहां कहां तक पढ़ाई करने पर सबसे बड़ी डिग्री मिलेगी और वह कौन सी डिग्री होगी.
सबसे बड़ी एकेडमिक डिग्री कौन सी है ?
सबसे बड़ी एकेडमिक डिग्री कौन सी है, इसका जवाब आसान नहीं है. आमतौर पर डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी यानी पीएचडी को सबसे बड़ी एकेडमिक डिग्री मानी जाती है. इसके अलावा डॉक्टर ऑफ लेटर्स यानी डि लिट को भी हाईस्ट एकेडमिक डिग्री माना जाता है. डी लिट की डिग्री पीएचडी के बाद मिलती है. यह डीएससी के बराबर है. कई देशों में साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान के तौर पर डीएससी (DSc) की डिग्री प्रदान की जाती है.
कितने साल में मिलती है पीएचडी डिग्री
भारत में पीएचडी डिग्री तीन से सात साल की है. मतलब यह कि कम से कम तीन साल लगेगा और अधिकतम सात साल का समय लिया जा सकता है. पीएचडी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करने होते हैं. पीएचडी में एडमिशन के लिए मास्टर डिग्री होनी चाहिए. कुछ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए यूजीसी नेट पास होना भी जरूरी होता है.
पीएचडी औ डी लिट में अंतर
पीएचडी की डिग्री पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद हासिल की जाती है. जबकि डी लिट पीएचडी के बाद किया जाता है. डी लिट ह्यूमिनिटीज और और कॉमर्स के विषयों में किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें
SSC GD Constable Bharti: कांस्टेबल भर्ती के नियमों में बदलाव, CAPF, CISF, CRPF में 26000 नौकरियां
IOCL Sarkari Jobs : इंडियन ऑयल में 1603 पदों पर निकली भर्ती, 16 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन
.
Tags: Education, Education news, Job and career
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 22:52 IST





