lok sabha speaker om birla on parliament security breach as Two men Jumps Into Lok Sabha – News18 हिंदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली: संसद भवन की सुरक्षा में चूक पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को आश्वस्त किया कि अब चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि सदन के भीतर साधारण धुआं था और इस घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है. संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर ओम बिरला ने कहा कि सारी घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है और अंतिम जांच आने पर सदन को अवगत करा दूंगा. सांसदों ने अपनी चिंता से अवगत कराया है और फिलहाल चिंता की बात नहीं है.

ओम बिरला ने जानकारी दी कि दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सदन के बाहर भी दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. ओम बिरला ने कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर सारी सामग्री जब्त कर ली गई है, संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है.

Parliament News: कहीं कोई साजिश तो नहीं? आज ही के दिन हुआ था संसद पर आतंकी हमला, अब लोकसभा में घुसे 2 संदिग्ध

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था. सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया.

Lok Sabha Attack: साधारण धुआं था, चिंता की बात नहीं...संसद में 'घुसपैठ' पर क्या बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थ का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई. कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि सदन में दो लोग कूदे. समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई. उन्होंने कहा, ‘यह गैस कैसी थी, यह कोई जहरीली गैस तो नहीं थी. हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है. इस तरह से तो कोई जूते में बम रखकर आ सकता है.’ हसन ने कहा कि इस तरह की सुरक्षा चूक पर आगे ध्यान देने की जरूरत है.

Tags: Parliament, Parliament news, Parliament session

Source link

Leave a Comment