
Lok Sabha Reporter Salary: लोकसभा (Lok Sabha) की नौकरी (Sarkari Naukri) को बाकी नौकरियों में से बेहतरीन माना जाता है. इसमें असिस्टेंट, प्रोटोकॉल एक्जीक्यूटिव, संसदीय रिपोर्टर आदि के पदों पर बहाली की जाती है. इन्हीं पदों में से एक संसदीय रिपोर्टर का एक पद होता है. इस पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही शॉर्ट हैंड का नॉलेज भी होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों का चयन इस पद के लिए होता है, उन्हें लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाती है. अगर आप भी संसदीय रिपोर्टर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री और अंग्रेजी/हिंदी में 160 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हो सकते हैं. इसके अलावा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)/राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम में सर्टिफिकेट या ‘ओ’ लेवल के समकक्ष सिलेबस के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए.
चयन होने पर मिलती है सैलरी
लोकसभा सचिवालय में संसदीय रिपोर्टर के पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें वर्ष 2020 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में सैलरी 56100 रुपये से 177500 रुपये तक दी जा सकती है.
संसदीय रिपोर्टर की क्या होगी आयु सीमा
उम्मीदवार इन पदों पर वही आवेदन कर सकता है, जिनकी आयुसीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही नोटिफिकेशन के अनुसार आयुसीमा मानदंड में आरक्षित उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है.
ऐसे होता है संसदीय रिपोर्टर का चयन
उम्मीदवारों का चयन केवल दिल्ली/नई दिल्ली में शॉर्टहैंड टेस्ट, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है.
शॉर्टहैंड का देना होता है टेस्ट
शॉर्टहैंड टेस्ट 100 अंकों का होगा. किसी उम्मीदवार को केवल उसी स्ट्रीम (अंग्रेजी/हिंदी) में रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा, जिसमें वह शॉर्टहैंड टेस्ट उत्तीर्ण करेगा. केवल उन्हीं उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जो शॉर्टहैंड टेस्ट को पास कर लेते हैं.
ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, आवेदन करने से पहले पढ़ें जरूरी बातें
गांव से निकलकर पहुंचा IIT, फिर अमेरिका से किया PhD, ऐसे पाई NASA की नौकरी
.
Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, Parliament
FIRST PUBLISHED : December 13, 2023, 14:52 IST





