CM भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को संभालेंगे राजस्थान की कमान, साथ में दोनों डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

राजस्थान में 15 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर आयोजित किया जाएगा समारोह

जयपुर. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को सूबे की कमान संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर होगा. 15 दिसंबर को केवल भजनलाल शर्मा समेत दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ही शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है. शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा.

बीजेपी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गई है. समारोह के लिए विशिष्ट लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं. शपथ ग्रहण के मौके पर जयपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की जाएगी. राजधानी प्रवेश मार्गों को सजाया जाएगा.

Tags: Bhajan Lal Sharma, Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Leave a Comment