Sanjay Singh News: किसी और पर थोप दिया जाएगा क्योंकि… जमानत याच‍िका पर सुनवाई के दौरान संजय स‍िंह ने कोर्ट में दी यह कैसी दलील? जानें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एम के नागपाल की कोर्ट में हुई. संजय सिंह की ओर से उनके वकील मोहित माथुर ने दलीलें रखी. संजय सिंह के वकील ने सरकारी गवाह के बयान पर सवाल उठाया और कहा क‍ि उसके बयान पर कितना भरोसा किया जा सकता है.

संजय सिंह के वकील ने कहा कि दिनेश अरोड़ा ने अगस्त से अक्टूबर 2021 के बीच में 3 करोड़ रुपया समीर महेन्द्रू से लिया था. संजय सिंह ने कहा क‍ि तीन करोड़ में से एक करोड़ रुपये के इस्तेमाल के बारे में उसको याद है, लेकिन बाकी तीन करोड़ का इस्तेमाल कहा हुआ है उसको याद नहीं है. बाकी बचे दो करोड़ किसी और पर थोप दिया जाएगा, क्योंकि अभी कई लोग बचे हुए हैं.

आप सांसद ने कहा क‍ि इसकी कितनी संभावना है कि दिनेश अरोड़ा सच बोल रहा है. उन्‍होंने ने आरोप लगाया गया क‍ि 4 करोड़ में से अभिषेक बोइनपल्ली से मुझको एक करोड़ मिला है. संजय सिंह के वकील ने कहा कि पैसे का पूरा लेन देन मुंह जुबानी ही दिख रहे हैं न तो पैसे के आने का कोई स्रोत है, न पैसा कहीं जाता हुआ दिख रहा है.

अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर मरना पसंद… CM पद जाने के बाद क्‍यों बोले श‍िवराज स‍िंह चौहान?

उन्‍होंने कहा क‍ि 60 दिन से 90 दिन तक हिरासत में रखा जाता है. उसके बाद भी जांच एजेंसी के पास मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है. संजय सिंह के वकील ने कहा क‍ि शरद रेडी और अभिषेक बोइनपल्ली दोनों में से किसी ने भी दिनेश अरोड़ा के बयान का समर्थन नहीं किया है.

राउज ऐवन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख ल‍िया है. कोर्ट संजय सिंह की जमानत अर्जी पर 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगा.

Tags: Delhi liquor scam, Sanjay singh

Source link

Leave a Comment