बेटे और बहू को गले लगाकर खूब रोया मुख्तार अंसारी, 6 मुकदमों में मिल चुकी है सजा, 21 केस अभी भी विचाराधीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

बेटे और बहू को गले लगा कर मुख्तार अंसारी रोने लगा.
मुख्तार अंसारी के खिलाफ 66 आपराधिक केस हैं दर्ज.
35 मुकदमों में माफिया मुख्तार अंसारी हो चुका है बरी.
6 मुकदमों में मिल चुकी है सजा, 21 केस विचाराधीन.

प्रयागराज. पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पिछले 18 वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 6 अप्रैल 2021 को उन्हें पंजाब के रोपण जेल से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था. बांदा जेल में उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. ऐसे में पिछले एक साल से मुख्तार अंसारी से मिलने कोई जेल नहीं गया था. लेकिन, अब उनके बड़े बेटे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी जब अपने ससुर मुख्तार अंसारी से मिलने बांदा जेल पहुंची. जेल में बंद माफिया डॉन बहू और पोते को देखकर बेहद भावुक हो गया, बेटे और बहू को गले लगा कर मुख्तार अंसारी रोने लगा.

25 अक्टूबर 2005 से मुख्तार अंसारी जेल में बंद है. पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ 66 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि, लगभग 35 मुकदमे में मुख्तार अंसारी बरी भी हो चुका है, जबकि 21 मुकदमे विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं. वहीं, 6 मुकदमे में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई अवधेश राय हत्याकांड में वाराणसी जिला कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ की सरकार मुख्तार अंसारी से जुड़े मुकदमों की कोर्ट में मजबूत पैरवी भी कर रही है, ताकि उसे सजा दिलाई जा सके. सरकार मुख्तार अंसारी से जुड़े केसों में जिस तरह से पैरवी कर रही है, इससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं.

Tags: Mafia mukhtar ansari, Mafia mukhtar ansari gang, Mukhtar ansari, Mukhtar Ansari Case, Mukhtar Ansari News, Up crime news, Uttar pradesh crime news

Source link

Leave a Comment