भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को ले सकते हैं राजस्थान के CM पद की शपथ, ताजपोशी की तैयारियां हुई शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम
15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा का जन्मदिन है
संभावित तिथि सामने आने के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं

जयपुर. राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा की ताजपोशी तीन दिन बाद 15 दिसंबर को हो सकती है. भजनलाल शर्मा की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो गई है. 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन है. शपथ ग्रहण की तारीख को आज देर रात तक अंतिम रूप दिए जाने के आसार हैं. शपथ ग्रहण समारोह जनपथ, अलबर्ट हॉल या अन्य जगह हो सकता है. समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह समेत अन्य बड़े नेता आ सकते हैं.

इससे पहले नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 15 दिसंबर को भरतपुर जाने का भी कार्यक्रम है. वहां वे गिरिराज महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।. माना जा रहा है कि गिरिराज महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह होगा. भजनलाल शर्मा का नाम सीएम पद के लिए घोषित होते ही सीएम सिक्योरिटी ने उनको सुरक्षा घेरे में ले लिया.

भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को ले सकते हैं राजस्थान के CM पद की शपथ, ताजपोशी की तैयारियां हुई शुरू

भजनलाल शर्मा के आवास पर पहुंची सीएम सिक्योरिटी
भजनलाल शर्मा फिलहाल जयपुर शहर के जवाहर सर्किल इलाके में स्थित बालाजी अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर रहते हैं. वहां सीएम सिक्योरिटी पहुंच गई है. भजनलाल शर्मा मिडिल क्लास परिवार से आते हैं. भजनलाल शर्मा के अपार्टमेंट की लिफ्ट की लिफ्ट भी अभी अंडर मेंटीनेंस है.

Tags: Bhajan Lal Sharma, Jaipur news, Rajasthan bjp, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment