Bhajanlal Sharma: पहले चुनाव में BJP से बगावत की, हार मिली, दूसरे चुनाव में जीते तो सीधे सीएम बने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए सीएम
भजनलाल ने पहला चुनाव भरतपुर के नदबई से लड़ा था
पहला चुनाव बीजेपी से बगावत कर सामाजिक न्याय मंच से लड़ा था

जयपुर. राजस्थान के नए सीएम बने भजनलाल शर्मा के राजनीतिक करियर के साथ एक बड़ा दिलचस्प पहलू जुड़ा हुआ है. भजनलाल शर्मा ने अपना पहला चुनाव बीजेपी से बगावत भरतपुर की नदबई विधानसभा सीट से लड़ा था. भजनलाल शर्मा ने वह चुनाव सामाजिक न्याय मंच के बैनर तले लड़ा था वे लेकिन हार गए थे. उसके बाद भजनलाल शर्मा ने फिर अब बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर जयपुर के सांगानेर से चुनाव लड़ा और जीते. भजनलाल शर्मा राजस्थान के वो शख्स हैं जो पहली बार विधायक बनते ही सीधे सीएम बने हैं.

भजनलाल शर्मा ने पहला चुनाव 27 वर्ष की उम्र में लड़ा था. उन्होंने साल 2003 में भरतपुर के नदबई से बीजेपी से बगावत कर सामाजिक न्याय मंच पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. तब भजन लाल शर्मा की जमानत जब्त हो गई थी. भरतपुर की नदबई सीट पर कुल मतदाता 95018 थे. इसमें भजनलाल शर्मा 5969 वोट मिले थे. उन्होंने इस सीट से बीजेपी की जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस के यशवंत सिंह को चुनौती दी थी. लेकिन इस चुनाव में निर्दलीय दीपा कौर ने चुनाव जीता था.

Tags: Bhajan Lal Sharma, Jaipur news, Rajasthan bjp, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Leave a Comment