कश्मीर फाइल्स से विवादों में IAS नियाज खान अब सनातम धर्म सभा में भाग लेंगे, बताएंगे ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ की कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

नियाज खान धर्म सभा में बताएंगे ब्राह्मण क्यों हैं ग्रेट
नियाज की ब्राह्मण पार्ट-2 ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’ किताब भी जल्द आने वाली है.

भोपाल. कश्मीर फाइल्स फिल्म पर ट्वीट कर विवादों में घिर चुके आईएएस नियाज खान अब सनातन धर्म सभा में शामिल होंगे. वे यहां बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मंच साझा करेंगे.

नियाज ने News18 Hindi से बातचीत में बताया कि उन्हें 25 दिसम्बर को कटनी में होने वाली सनातन धर्म सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलने का आमंत्रण मिला है. अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद यह आयोजन करवा रही है. इसमें मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं. उनका उद्धबोधन नियाज खान के बाद होगा. सनातन धर्म सभा में दो लाख लोगों के पहुंचने के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं. खान ने बताया कि वे यहां अपनी किताब ब्राह्मण द ग्रेट के बारे में बताएंगे. इसमें वे ब्राह्मणों के बारे में अपने विचार भी रखेंगे. लोक निर्माण विभाग में उपसचिव के पद पर पदस्थ नियाज पेशेवर लेखक भी हैं. उनके सात उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें : बच्चों को इंग्लैंड नहीं भेजना चाहते थे, वहीं से टीचर लाकर भोपाल में खुलवा दिया पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल, रोचक कहानी

ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट टू भी जल्द आएगा, तैयारी पूरी
नियाज ने बताया कि वे ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट टू भी लिख रहे हैं. इसका नाम ब्राह्मण पार्ट-2 ‘वॉर अगेंस्ट कलयुग’ है. इसमें ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय को उजागर किया गया है. नियाज कहते हैं कि बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया है, जो ब्राह्मण समाज व धर्म-संस्कृति को बर्बाद कर रहा है. ब्राह्मण कलाकारों को तत्काल फिल्मी दुनिया छोड़ देना चाहिए. गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट में लिखा है कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी नंगे पांव ब्राह्मण निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है.

कश्मीर फाइल्स से विवादों में IAS नियाज खान अब सनातम धर्म सभा में भाग लेंगे, बताएंगे 'ब्राह्मण द ग्रेट' की कहानी

ब्राह्मणों का इतिहास गौरवान्वित करने वाला
ब्राह्मण द ग्रेट किताब में नियाज लिखते हैं कि ब्राह्मणों को पंडित नहीं लिखना चाहिए. जब ब्राह्मण समाज में जन्म लिया है, उसे अपने नाम के आगे अनिवार्य रूप से ‘ब्राह्मण’ लिखना चाहिए, वे कहते हैं कि ब्राह्मणों का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है. नियाज खान का कहना है कि ब्राह्मणों ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है. उनका आईक्यू (IQ) जबरदस्त है. मैंने कई वेद और पुराण का अध्ययन किया है. इसके बाद मैंने यह किताब लिखी है.

Tags: Bageshwar Dham, Bageshwar News, Bhopal latest news, MP News big news, Pt. Dhirendra Shastri

Source link

Leave a Comment