Rajasthan New CM Live: राजस्थान में किसके सिर सजेगा सीएम का ताज? 4 बजे हो जाएगा फैसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयपुर. राजस्थान का अगला मुखिया कौन होगा आज इसका ऐलान हो जाएगा. आज राजधानी जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. विधायक दल की बैठक लेने के लिए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचने वाले हैं. विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी कार्यालय को खास सजाया संवारा गया है. दोपहर बाद 4 बजे से विधायक दल की बैठक होगी. बैठक के करीब 6:30 बजे तक चलने की संभावना है.

राजस्थान में यूं तो सीएम पद के लिए कई चेहरों के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन माना जा रहा है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी चौंकाने वाला चेहरा सामने आ सकता है. फिलहाल सीएम पद की रेस में शामिल नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी कार्यालय में चहल पहल बढ़ी हुई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आमदरफ्त तेज हो गई है.

बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं
पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचने के बाद सीधे होटल ललित जाएंगे. वहां कुछ देर ठहरने के बाद वे दोपहर बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक लेंगे. विधायक दल की बैठक को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश कार्यालय में सिर्फ विधायकों को ही एंट्री दी जा रही है. व्यवस्था के मद्देनजर कुछ पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे

केवल आमंत्रित नेताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है
भाजपा विधायक दल की बैठक को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय के रास्ते के दोनों तरफ ट्रेफिक पुलिस ने बेरिकेडिंग की है. चौमू हाउस सर्किल से लेकर राजमहल सर्किल तक ट्रेफिक रोका गया है. केवल आमंत्रित बीजेपी नेताओं को ही प्रदेश कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment