छात्रों को भी एयर टिकट में मिल सकती है छूट, पूरी करनी होंगी एयरलाइन की ये शर्ते, रखना होगा इन बातों का खास ध्‍यान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. यदि आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं और हवाई यात्रा पर जाने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है. अब तमाम भारतीय एयरलाइन कुछ शर्तों के साथ छात्रों को एयर फेयर में छूट उपलब्‍ध करा रहे हैं. छात्रों को मिलने वाली छूट एयरलाइन के अनुसार अलग-अलग है, जैसे इंडिगो एयरलाइन छात्रों को एयर फेयर में 6 फीसदी तो स्‍पाइसजेट 10 फीसदी तक की छूट उपलब्‍ध करा रहा है. इतना ही नहीं, लगभग सभी एयरलाइन छात्रों को 10 किलो तक एक्‍ट्रा बैग एलाउंस भी दे रही हैं.

एयरलाइन के अनुसार, इस छूट को हासिल करने के लिए छात्रों को कुछ शर्ते पूरी करनी होंगी. मसलन, यह छूट उन्‍हीं छात्रों को मिलेगी जिनकी उम्र 12 वर्ष से अधिक है. इसके अलावा, चेक-इन के दौरान छात्रों को अपने स्‍कूल या यूनिवर्सिटी का आईकार्ड एयरलाइन स्‍टाफ को दिखाना होगा. आईकार्ड नहीं दिखाने पर स्‍पेशल डिसकाउंट वाला यह टिकट कैंसिल कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: इस ट्रिक से एयर टिकट कराए कैंसिल, बच जाएंगे आपके हजारों रुपए, अलग से मिलेगी कुछ सहूलियतें

और फिर, आपको उस समय की कीमत पर एयरलाइन का टिकट खरीदना पड़ेगा. इसके अलावा, एक्‍ट्रा बैगेज एलाउंस हासिल करने के लिए छात्रों को कम से कम 7 दिन पहले टिकट बुक करानी होगी. 

छूट हासिल करने के लिए इन शर्तों को भी करना होगा पूरा
एयरलाइन के अनुसार, स्‍टूडेंट डिस्‍काउंट हासिल करने के लिए छात्रों को एयरलाइन की वेबसाइट या एयरलाइन के मोबाइल एप्‍लीकेशन से ही बुक कराना होगा. टैवेल एजेंट या किसी अन्‍य प्‍लेटफार्म से टिकट बुक कराने पर छात्रों को स्‍पेशल डिस्‍काउंट नहीं मिलेगा. इसके अलावा, छात्र एयरलाइन द्वारा दी गई अन्‍य स्‍कीम का भी फायदा नहीं उठा पाएंगे.

Tags: Airport Diaries, Delhi airport, IGI airport, Indigo, Spicejet

Source link

Leave a Comment