Article 370 Verdict LIVE: 370 हटाना सही या गलत… सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Article 370 Verdict LIVE: जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिकाओं पर आज संविधान पीठ फैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट में कुल 22 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसपर लगातार 16 दिन तक मैराथन सुनवाई हुई थी. वहीं आज फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने सुनवाई करने के बाद फैसला बहुत पहले ही सुरक्षित रख लिया था. सभी की निगाहें इस फैसले पर हैं. सुप्रीम कोर्ट आज संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के अगस्त 2019 के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनाएगा, जिसने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर को उसकी विशेष स्थिति से हटा दिया था और इसे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 11 दिसंबर की कॉज लिस्ट में कहा गया है कि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ फैसला सुनाएगी. SC ने 16 दिन की सुनवाई के बाद 5 सितंबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं आज राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2023 और जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम (संशोधन) बिल 2023 पेश करेंगे, ये दोनों बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुके हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment