
नई दिल्ली. शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में की गई कार्रवाई में आयकर विभाग को अब तक 325 करोड़ रुपए मिल चुके हैं और काउंटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी. विभाग के सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त करेंसी को गिनने का काम लगभग पूरा हो गया है. थोड़ी देर के बाद औपचारिक तौर पर करेंसी की काउंटिंग और सर्च ऑपरेशन की प्रक्रिया के पूरा होने की घोषणा हो जाएगी.
शराब का कारोबार करने वाली कंपनी ने अभी तक छापे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शराब कंपनी से कथित तौर पर संबंध रखने वाले झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला. उनके रांची स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने बताया कि सांसद उपलब्ध नहीं हैं.
.
Tags: Congress, IT Raid, Jharkhand Congress, Odisha, West bengal
FIRST PUBLISHED : December 10, 2023, 20:54 IST





