यूपी में अब चेन स्नैचरों की भी खैर नहीं, शामली एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़.
महिला से चेन लूट मामले में फरार चल रहे थे बदमाश.
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैरों में लगी गोली.

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि दोनों शातिर बदमाश महिला से चेन स्नैचिंग मामले में फरार चल रहे थे, जिन्हें आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा. साथ ही पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व लूटी गई सोने की चैन सहित अवैध असलहे बरामद किए हैं.

दरअसल, मामला भवन थाना क्षेत्र का है जहां पर भवन पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को चेकिंग के दौरान पकड़ने का प्रयास किया. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की जहां पर दोनों ओर से कई गोलियां चली और इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि दोनों शातिर बदमाश एक महिला से चैन लूट के मामले में फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना भवन कस्बे से दोनों दिनदहाड़े महिला से चैन स्नेचिंग कर फरार हो गए थे. पकड़े गए दोनों शातिर बदमाशों के नाम जावेद ओर दानिश बताया जा रहा है.

सीओ भवन  श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि ये दोनों ही भवन थाना क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर के रहने वाले हैं. दोनों के कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई सोने की चेन भी बरामद की है. फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को भवन सीएचसी में उपचार दिया जा रहा है और विधि के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Encounter, Shamli news, Shamli police, Up crime news, UP news

Source link

Leave a Comment