नवी मुंबई में 24 घंटे में 6 बच्‍चे लापता होने से हड़कंप, एक को पुलिस ने खोजा, अचानक क्‍यों हुआ ऐसा?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए और उनमें से एक का पता लगा लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के नाबालिग बच्चे तीन से चार दिसंबर के बीच लापता हुए. एक अधिकारी ने बताया कि छह बच्चों में से सोमवार को कोपरखैरने से लापता हुआ एक 12 वर्षीय लड़का बाद में ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिल गया और उसे परिवार को सौंप दिया गया.

क्‍या इन सभी घटनाओं के पीछे किसी एक गिरोह का हाथ है? यह एक ऐसा सवाल है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. फिलहाल बच्‍चों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. एक अन्य मामलों की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कलंबोली इलाके की एक 13 वर्षीय लड़की रविवार को अपने सहपाठी के जन्मदिन समारोह में गई और वापस नहीं लौटी. एक अन्य मामले में, पनवेल की एक 14 वर्षीय लड़की रविवार को अपने दोस्त के घर एक धार्मिक सभा में गई और वापस घर नहीं आई. कामोठे इलाके में 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को अपने घर से बाहर गई थी और उसके बाद लापता हो गई.

यह भी पढ़ें:- दिल्‍ली में साइबर अपराध डबल, विदेशी टूरिस्‍ट से क्राइम में भी बेतहाशा वृद्धि, क्‍या कहते हैं NCRB के ताजा आंकड़े?

नवी मुंबई में 24 घंटे में 6 बच्‍चे लापता होने से हड़कंप, एक को पुलिस ने खोजा, अचानक क्‍यों हुआ ऐसा?

एक अन्य 13 वर्षीय लड़की सोमवार को स्कूल के लिए रबाले इलाके में अपने घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, रबाले का एक 13 वर्षीय लड़का सोमवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय में गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस थानों में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

Tags: Kidnapping, Mumbai News, Mumbai news today, Thane news

Source link

Leave a Comment